Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
World War 3: तीसरे विश्व युद्ध की अवधारणा दशकों से गहन अटकलों और बहस का विषय रही है। पहले दो विश्व युद्धों के विनाशकारी प्रभाव अभी भी वैश्विक स्मृति में अंकित हैं, ऐसे में एक और बड़े पैमाने पर संघर्ष का विचार भयावह और सम्मोहक दोनों है। ऐसे में आप क्या कर सकते हैं जबकि तीसरा विश्व युद्ध होगा तो।
रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 2 साल हो चले हैं। इस बीच इजरायल और हमास का युद्ध भी जारी है। दूसरी ओर ईरान और अमेरिका में तनाव तथा चीन ताईवान में संघर्ष जारी है। भारत और पाकिस्तान के बीच पीओके को लेकर संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच भी तनाव है। ऐसे में यदि युद्ध के सभी मोर्चे खुल जाते हैं तो तीसरा युद्ध होने की संभावना बड़ जाएगी, जबकि इस वक्त दुनिया के कई देशों के पास परमाणु बम है। यदि वर्ल्ड वार हुआ तो आप जनता को क्या करना चाहिए?
ALSO READ: ग़ाज़ा: इसराइली हमलों के दौरान युद्ध के नियमों का हुआ निरन्तर उल्लंघन
दिसंबर 2022 इंटरनेशनल फर्म Ipsos की ओर से कराए गए एक सर्वे में शामिल 34 देशों के ज्यादातर लोगों ने माना कि जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। भारत भी इस सर्वे का हिस्सा था, यहां करीब 79 प्रतिशत लोगों ने युद्ध की आशंका जताई।
ठेठ ग्रामीण इलाके रहेंगे सुरक्षित : भारत ही नहीं देश दुनिया के वे सभी इलाके युद्ध से सुरक्षित रह सकते हैं जो कि ठेठ ग्रामीण क्षेत्र हैं। इंटिरियर इलाकों में युद्ध की आग नहीं पहुंच पाएगी। यदि आप घनी शहरी आबादी में रहते हैं तो आपको भी सुरक्षित ठिकाने ढूंढना होंगे। यदि आप समाज और सरकार का सहयोग कर सकते हैं तो पहले अपने परिवार को सुरक्षित जगह पर रखें।
काम की 10 वस्तुएं:
1. लालटेन : मोमबत्ती कुछ देर जलने के बाद बुझ जाती है, लेकिन लालटेन बहुत देर तक जलती है। इसी के साथ आपके पास टॉर्च भी होना चाहिए।
3. मल्टीपल पेचकस: यह बहुत काम की चीज है। आपके मशीनरी बॉक्स में इस पेचकश का होना बहुत जरूरी है। इसी के साथ ही आप मल्टीपल ड्रिल मशीन भी रख लें तो अच्छा है
4. चकमक पत्थर : हालांकि यदि आपके पास मासिच या लाइटर है तो इस पत्थर को रखने की जरूरत नहीं। लेकिन आपातकाल में आग जलाने के लिए यह बहुत काम का है।
5. फोल्डिंग डंडा : मजबूत प्लॉस्टिक या स्टीक का एक ऐसा फोल्डिंग स्टीक जो आधे हाथ बराबर का होता है, लेकिन जब इसे खोला जाए तो यह लगभग 4 से 5 फुट का हो सकता है। यह भी बहुत काम का है।
6. घट्टी, सिलबट्टा और खल बत्ता : अब आजकल घरों में आनाज पीसने की छोटी घट्टी नहीं मिलती हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी यह पाई जाती है। इसी तरह मसाला आदि पीसने का पत्थर, या खलबत्ता भी बहुत काम का होता है।
7. कंपास : उत्तर और दक्षिण दिशा बताने वाला जेब में रखने वाला एक छोटा सा गोल कंपास या यंत्र बहुत काम का होता है। यह आपको बताएगा कि किस दिशा में उत्तर और किस दिशा में दक्षिण है। इससे से आप अपनी स्थिति का पता लगा सकते हैं। यह यंत्र किसी गाइड की तरह काम आएगा।
8. खाद्य सामग्री : जैसा कि रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास में देखा गया कि लोगों के घर दुकान अदि सभी टूट गए हैं। अब लोगों के पास खाने का सामान नहीं और पीने का पानी भी नहीं है। आपको भी इसकी चिंता अभी से ही करना चाहिए। भले ही युद्ध हो या न हो लेकिन आपके पास पर्याप्त किराना सामान सुरक्षित रखने की जगह होना चाहिए और पानी का स्टॉक भी होना चाहिए। सूखे मेवे यानी कि काजू, बादाम, मूंगफली, अखरोट, पिस्ता आदि। इसी के साथ ही चना, गुड़, अचार, सत्तू आदि ऐसे खाद्य पदार्थ रखें जो कभी खराब नहीं होते हैं।
9. बैटरी या सेल वाला रेडियो : आपके पास ऐसा रेडियो होना चाहिए जो बैटरी से चलता हो और जिसे चार्ज किया सकता हो। यदि यह नहीं मिले तो सेल वाला रख सकते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रा सेल भी रखना होंगे। यह रेडियो आपको देश दुनिया का अपडेट देता रहेगा।
10. केटली और सुराही : केटली चाय की भी होती है और अन्य तरह के ज्यूस रखने के लिए भी होती है। इसी तरह सुराही पानी की होती है। केटली में आप बहुत देर तक कोई चीज ताजा और गर्म रख सकते हैं तो बालु की मिट्टी से बनी सुराही में पानी ठंडा, स्वच्छ और शीतल बना रहता है।
5 सावधानियां:-
1. भीड़ भरे इलाके से दूर रहें। सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करें।
2. घबराएं नहीं और किसी भगदड़ में शामिल न होकर शांति एवं समझदारी से काम लेना चाहिए।
3. आपको अपने घर के जरूरी कागजात, गोल्ड और कैश को सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए।
4. अपने बच्चों को सही शिक्षा देकर युद्ध से सुरक्षित रहने के तरीके बताना चाहिए।
5. किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाना चाहिए और किसी अफवाह के झांसे नहीं आन चाहिए। स्वविवेक का उपयोग करें।