Dharma Sangrah

सूर्य का राशि परिवर्तन : 12 राशियों में से 3 के लिए कष्ट, 3 को मिलेंगी खुशियां, बाकी 6 का क्या? जानिए यहां

Webdunia
15 मई 2019, बुधवार को सूर्य ने प्रात: 11 बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र और सूर्य में आपस में दुश्मनी है। शुक्र प्रेम संबंध, दांपत्य सुख, यौन सुख, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधि ग्रह है। इस गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर...
 
यह 6 राशियां संभल कर रहें हालांकि मिलाजुला होगा असर 
 
मेष : सूर्य का गोचर मेष राशि वालों में अहंकार पैदा करेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
वृषभ : शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। शुक्र और सूर्य के द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। स्वभाव में क्रोध की अधिकता होगी। किसी प्रकार का पुराना रोग उभरने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्यगत लक्षणों पर बारीकी से नजर बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। 
 
मिथुन : सोच-समझकर खर्च करें। कहीं पैसा निवेश करने जा रहे हैं तो पहले उसके अच्छे-बुरे पक्षों पर विचार कर लें वरना धन हानि भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय ज्यादा ठीक नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी की बीमारी पर खर्च करना होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 
 
कर्क : व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतानपक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की, पदोन्नति मिलने के योग हैं। अपनी कमाई से मकान, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। 
 
सिंह : आप जितना अधिक कर्म करेंगे उसी अनुपात में आपको लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें और परिवार की सलाह जरूर लें। नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारों को अच्छा जॉब मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। 
 
कन्या : भाग्योदय के प्रबल योग बनेंगे। सूर्य इन्हें मान-सम्मान दिलवाएगा, वहीं शुक्र के कारण इन्हें पर्याप्त भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। रोगों से मुक्ति भी मिलने वाली है। इस राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार का गलत कार्य, चोरी, झूठ बोलना या विवाहेत्तर संबंधों से बचें वरना प्रतिष्ठा धूमिल होते देर नहीं लगेगी। 
 
इन 3 राशि वाले रहें विशेष सावधान 
 
तुला : अचानक कोई बड़ा रोग उभर सकता है। वाहन से दुर्घटना चोट लगने की आशंका है। निवेश किया गया पैसा डूब सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। हालांकि इन्हें इस बात से खुश हो जाना चाहिए कि सूर्य के गोचर के अंतिम सात दिनों में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
 
वृश्चिक : दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना आवश्यक होगा। अपने पार्टनर से कोई बात छुपाएंगे तो संबंधों में कटुता आ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिन लोगों के विवाह में रूकावट आ रही है वह दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी लेकिन इसमें जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा। 
 
धनु : कार्यों में बाधा आएगी। कोई कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन खुद पर भरोसा रखें जल्द ही बदलाव के दिन आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। बाहरी खान-पान का ध्यान रखें। अधिक मात्रा में भोजन करना दुखदायी हो सकता है। 
 
इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश 
 
मकर : कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए अत्यंत बेहतर रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। बीमारियों पर हो रहा खर्च बंद होगा। 
 
कुंभ : यह गोचर खुशी भरे सुखद समाचार लेकर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाएं, संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करना है तो वक्त अच्छा है, कार्य शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं वे बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से वक्त सुधार का है।
 
मीन : बल-साहस में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के लिए यह समय शानदार है। जिन दंपतियों के बीच मनमुटाव चल रहा है उनके मतभेद दूर होंगे और फिर से अच्छे सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतरी का है। रोगों पर होने वाला खर्च कम होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख