Biodata Maker

सूर्य वृषभ राशि में, किन 5 राशियों को मिलेगा अधिक लाभ... (जानें 12 राशियां)

श्री रामानुज
* सूर्यदेव का वृषभ राशि में परिवर्तन, जानें किस राशि पर क्या होगा प्रभाव?
 
15 मई को सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन कर वृषभ में विराजे हैं। अब आने वाले 1 माह यानी 15 जून तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे, तत्पश्चात वे मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर हो रहा है। परंतु 12 में से 5 राशियों वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक और कुंभ को ज्यादा लाभ मिल सकता है।
 
आइए जानते हैं विस्तार से कि किस राशि पर क्या होगा प्रभाव?
 
मेष राशि के जातक अवसादग्रसित हो सकते हैं। आलस्य तथा सोचे कार्यों में गति नहीं आने से मन खिन्न रह सकता है। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, परंतु जून के प्रथम सप्ताह में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। मई के अंतिम दिनों में आय में सुधार, मित्रों के सहयोग की प्राप्ति होगी।
 
वृषभ राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। संपत्ति या कृषि जिन्स में निवेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। मई के अंत में सावधान रहें, समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विवाद को टालें। खर्च की अधिकता रहेगी। क्रोध से समस्याएं बढ़ सकती हैं।
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक संसाधन जुट सकते हैं। घर में क्लेश हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। मई के अंत में सफलता के साथ धनलाभ भी हो सकता है।
 
कर्क राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। अकारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। इस समय बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जून आरंभ में समय में सुधार होगा।
 
सिंह राशि के जातकों के लिए भी समय थोड़ा खराब है। लक्ष्य से भटक सकते हैं। हिम्मत बनाए रखें और किसी भी कार्य में अपना पूरा प्रयास करें। आय में सुधार और परिवार का साथ मिलेगा।
 
कन्या राशि के जातकों की आय वृद्धि हो सकती है। शनि के वक्री होने से बाधाएं दूर हो सकती हैं। काम में तेजी आएगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मदद प्राप्त होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। जून में अधिक खर्च होगा, चिंता बढ़ सकती है।
 
तुला राशि के जातकों की राशि से सूर्य की दृष्टि हट गई है। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय बेहतर रहेगी। कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, परंतु मई के बाद सावधान रहकर काम करें। विवादों से दूर रहें।
 
वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य की दृष्टि प्राप्त होगी। सफलताएं मिलने के योग हैं। सहयोग मिलेगा और धन प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति आएगी। मई अंत और जून के प्रारंभ में सतर्क रहें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। विवादों से दूर रहें।
 
धनु राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। मन विचलित रहेगा। अनावश्यक परेशानियां आएंगी। मंगलवार अच्छा दिन है। अड़चनें समाप्त होंगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
 
मकर राशि के जातकों के लिए उच्च के मंगल के साथ केतु का गोचर इस राशि में है। इस कारण अज्ञात भय रहेगा, लेकिन आय अच्छी रहेगी। भविष्य को लेकर चिंता भी रहेगी। मित्र या परिजन लोग नाराज हो सकते हैं। दूसरों के काम में दखलंदाजी भारी पड़ सकती है। स्वयं पर ध्यान दें।
 
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी और सफलता भी मिलेगी। उत्साहित महसूस करेंगे। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नए काम मिल सकते हैं। मई के बाद सतर्क रहना होगा।
 
मीन राशि के जातकों के लिए सफलता के साथ कार्य की अधिकता रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। परिवार का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। यात्रा सुखदायक रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। स्वयं पर भरोसा रखें।

ALSO READ: वृषभ राशि में आए सूर्य, किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए अशुभ
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख