rashifal-2026

16 जुलाई 2020 को सावन की सूर्य संक्रांति : 12 राशियों की बदलेगी ज़िंदगी

Webdunia
16 जुलाई को श्रावण मास की संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे। सावन में सूर्य का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण होता है। 
मेष- सावन की संक्रांति पर मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। वाहन और मकान का भी सुख मिलने जा रहा है। गुड़ वाला जल सूर्य को चढ़ाने से मन की इच्छाएं पूर्ण होंगी।

वृषभ- भाई-बहनों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको धन का लाभ भी मिलेगा। रुका हुआ या डूबा हुआ पैसा वापस आएगा। 16 जुलाई से अगले एक महीने तक लाल सिंदूर का तिलक माथे पर लगाएं।

मिथुन-घर में रोगों का प्रवेश हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा और फिजूल खर्चे बढ़ेंगे। चिड़चिड़े व्यवहार के चलते लोगों से रिश्ते खराब होंगे। व्यापार और नौकरी के मामले में भी झटका लग सकता है।

कर्क- सावन की संक्रांति कर्क राशि वालों को लाभ देने जा रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। तांबे का एक कढ़ा हाथ में जरूर पहनें।

सिंह- कोई रहस्य उजागर होने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। इस दौरान घर में झगड़े और अशांति फैल सकती है। धन के लेन-देन से सतर्क रहें। ना तो प्रॉपर्टी में रुपया निवेश करें और ना ही किसी को उधार दें।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। नई नौकरी, मकान और वाहन के योग बन रहे हैं। बहन के विवाह की उलझनें दूर होंगी। एक थाली में जल और सिंदूर डालकर उसमें अपनी छाया देखें। ये उपाय करने से आपको काफी लाभ होगा।

तुला- लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु शांत रहेंगे और कर्जों से मुक्त होंगे। खर्चों में कमी होगी और हाथ में धन रुकेगा। जीवन में सुख आएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की दिक्कतें दूर होंगी। सूर्य देव को दूध अर्पित करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। 

वृश्चिक- सावन संक्रांति काफी फलदायी रहने वाली है। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। जल में शहद मिलाकर सूर्य देव को चढ़ाने से दुख कम होंगे।

धनु- सेहत को लेकर काफी गंभीर रहना होगा। इसके अलावा कोई खास मुश्किल आपके सामने नही होगी। जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। करियर के मामले में समय अच्छा रहने वाला है। तांबे से बनी किसी चीज का दान करने से संकट खत्म होंगे।

मकर- आपको कोई नुकसान नहीं होने वाला है। मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं। धन लाभ और व्यापार में तरक्की के भी योग हैं। तांबे की चीजें पहनने से आपको लाभ होगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए भी सावन की संक्रांति शुभ है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में सब ठीक रहेगा। भगवान विष्णु की कृपा से व्यापार में तरक्की करेंगे। करियर चमकेगा। गले में लाल रंग कलावा पहनने से दुख दूर होंगे।

मीन- काफी फायदा हो सकता है। यात्रा का सुख मिलेगा। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। लव मैरिज के योग बनेंगे। हल्दी और सिंदूर का तिलक मिलाकर लगाने से फायदा होगा।

ALSO READ: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश : दक्षिणायन में करें यह दान

ALSO READ: sun transit in cancer : सूर्य के राशि परिवर्तन से बनेगा समसप्तक योग, 5 राशियों के लोग रहें सावधान

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

16 February Birthday: आपको 16 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 फरवरी, 2026)

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख