Hanuman Chalisa

sun transit in cancer : सूर्य के राशि परिवर्तन से बनेगा समसप्तक योग, 5 राशियों के लोग रहें सावधान

Webdunia
सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर शुरु होते ही समसप्तम योग आरंभ हो जाएगा। इस दौरान सूर्य के कर्क और शनि के मकर राशि में होने से दोनों एक दूसरे के सातवें घर में विराजमान होंगे। 
 
समसप्तम योग 5 राशि वालों के लिए बड़े संकट खड़े कर सकता है।  ये राशि हैं मिथुन, कर्क, सिंह, मकर और मीन....
 
इन राशि वालों को समसप्तम योग से ज्यादा खतरा है
 
मिथुन- समसप्तक योग बनते ही मिथुन राशि वालों को बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। घर में रोगों का प्रवेश हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा और फिजूल खर्चे बढ़ेंगे। चिड़चिड़े व्यवहार के चलते लोगों से रिश्ते खराब होंगे। व्यापार और नौकरी के मामले में भी झटका लग सकता है।
 
कर्क- कारोबार और नौकरी के मामले में कर्क राशि वालों की भी चिंता बढ़ सकती है। वाद-विवाद में पड़ने की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। चाहकर भी सफलता हाथ नहीं लगेगी। मानसिक तनाव परेशानी बन सकता है।
 
सिंह- कोई रहस्य उजागर होने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। इस दौरान घर में झगड़े और अशांति फैल सकती है। धन के लेन-देन से सतर्क रहें। ना तो प्रॉपर्टी में रुपया निवेश करें और ना ही किसी को उधार दें।
 
मकर- इस वक्त कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। इस वक्त एक गलत निर्णय आपको बर्बाद कर सकता है। संतान की तरफ से बुरे समाचार मिल सकते हैं। खर्चे बढ़ेंगे और आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। संसाधनों का सही इस्तेमाल करने से आपको लाभ हो सकता है।
 
मीन- समसप्तम योग के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। धन की कमी होगी। खर्च और कर्ज दोनों बढ़ सकते हैं। दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए वाहन चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें। घर के बाकी सदस्यों की सेहत को लेकर गंभीर रहें।
7 राशियां हैं जिन्हें या तो समसप्तक योग से काफी फायदा होने जा रहा है,या उनके लिए सामान्य रहेगा ....
 
मेष- सूर्य ग्रह का गोचर आपके चतुर्थ भाव में हो रहा है जोकि आपके मन, घर, सुख-सुविधाओं और माता का कारक है। यह गोचर बहुत फलदायी नहीं रहेगा, लेकिन आपको नुकसान भी बहुत ज्यादा नहीं होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति जैसी थी वैसी रहने वाली है।
 
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी क्योंकि सूर्य आपके प्रयासों, साहस और भाई-बहनों के तृतीय भाव में गोचर कर रहा है।  इस गोचर काल के दौरान आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। जो लोग आमदनी में बढ़ोतरी की उम्मीद लगा रहे थे उन्हें कोई अच्छी खबर इस दौरान मिल सकती है।
 
कन्या- गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। यदि आप आयात-निर्यात का कोई काम करते हैं या किसी विदेशी संगठन में काम करते हैं तो यह गोचर आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
 
तुला- आपमें प्रबंधन और नेतृत्व करने के गुण आएंगे। इससे आपको अपने पुराने लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति मिलेगी और नये काम को भी आप बहुत अच्छी तरह से कर पाएंगे। इस राशि के जो जातक सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी मनमाफिक फल इस समय मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी आपको इस दौरान फायदा होगा।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों के दशम भाव का स्वामी होकर सूर्य नवम भाव में गोचर कर रहा है। सूर्य की यह स्थिति आपके कामों में देरी ला सकती है। आपको भी इस गोचर से बहुत फायदा नहीं होगा, लेकिन बहुत दिक्कतें भी नहीं आएंगी।
 
धनु- सूर्य ग्रह का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा जिसे अनिश्चितताओं और परिवर्तन का भाव भी कहा जाता है। इस दौरान अगर आप सावधान रहेंगे तो मुश्किलें ज्यादा नहीं बढ़ेंगी। इस गोचर काल के दौरान किसी से ऋण लेने और किसी को ऋण देने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर रहें।
 
कुंभ-सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस गोचर के दौरान आपकी प्रतिस्पर्धी क्षमता में वृद्धि होगी जिसके चलते आप बाकी लोगों से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस राशि के जो जातक नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें कई अवसर इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 फरवरी, 2026)

16 February Birthday: आपको 16 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 फरवरी, 2026)

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख