Hanuman Chalisa

सितम्बर 2021 : कौन-से शुभ त्योहार आएंगे इस माह, जानिए विशेष दिवस और पर्व

Webdunia
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद या भादो माह की शुरुआत हो गई है। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आओ जानते हैं सितंबर माह 2021 के प्रमुख त्योहार और विशेष दिवस।
 
 
1. विश्व नारियल दिवस : प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 02 सितंबर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ALSO READ: सितंबर 2021 : जानिए इस माह आने वाले तीज-त्योहार, व्रत-उपवास और विशेष दिवसALSO READ: सितंबर 2021 : जानिए इस माह आने वाले तीज-त्योहार, व्रत-उपवास और विशेष दिवस
2. एकादशी : भाद्रपद में कृष्णपक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहते हैं। इस बार उदयातिथि के मान से यह व्रत 3 सितंबर 2021 को रखा जाएगा। इसके बाद इस माह की दूसरी एकादशी भाद्रपद में शुक्ल पक्ष को आएगी जिसे परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसके अलावा इसे जलझूलनी यानी डोल ग्यारस भी कहते हैं।
 
3. शिक्षक दिवस : भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है।
 
4. मदर टेरेसा पुण्यतिथि : 5 सितंबर को ईसाई धर्म की महान समाज सेविका मदर टेरेसा की इस दिन पुण्‍यतिथि है।
 
5. रामदेव पीर जयंती : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की दूज को राजस्थान के महान संतों में से एक बाबा रामदेवरा जिन्हें रामा पीर भी कहे हैं उनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जयंहती 8 सितंबर को रहेगी।
 
6. हरतालिका तीज : प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को तरतालिका तीज मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं।
 
7. गशोत्सव : प्रतिवर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार 10 सितंबर शुक्रवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है और 19 सितंबर 2021 रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मान्यतानुसार भगवान श्री गणेश जी का जन्म भादप्रद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था।
 
8. भरतेंदु और विनोबा भावे जयंती : 11 सितंबर को साहित्यकार भरतेंदु और समाज सेवक विनोबा भावे की जयंती रहेगी।
 
9. पर्युषण पर्व : 11 सितंबर से जैन धर्म के 10 दिवसीय पर्युषण पर्व की शुरुआत होगी। 10 दिन तक उपवास के साथ ही मंदिर में पूजा आराधना होगी।
 
10. सूर्य संक्रांति : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात 17 सितंबर शुक्रवार को ही सूर्य ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सूर्य कन्या संक्रांति मनाई जाएगी।
 
11. श्राद्ध पक्ष प्रारंभ : भाद्रपद की पूर्णिमा से ही श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो जाते हैं। 20 सितंबर को पूर्णिमा है और 21 सितंबर को प्रतिपदा का श्राद्ध रहेगा।
 
12. विश्व शांति दिवस : प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस अथवा विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
13. पंडित दिनदयाल जयंती : 25 सितंबर को महान समाज सेवक और राजनीतिज्ञ पंडित दिनदयाल का जन्म दिवस रहेगा। इसी दिन सामाजिक न्‍याय दिवस, अंत्‍योदय दिवस और आचार्य श्रीराम शर्मा जयंती भी मनाई जाएगी।
 
14. विश्व पर्यटन दिवस : प्रत्येक वर्ष विश्व के विभिन्न देशों में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 27 सितंबर को जैन धर्म का रोहिणी व्रत रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

13 July Birthday: आपको 13 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख