dipawali
✕

बड़ी खगोलीय घटना है सूर्य ग्रहण, 4 मिनट 38 सेकंड तक होगा दुर्लभ नजारा

Webdunia
पूर्ण सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। दिनांक 2-3 जुलाई को पूर्ण सूर्यग्रहण की घटना हो रही है। भारतीय समय के अनुसार पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारंभ 02 जुलाई को रात्रि 10 बजकर 25 मिनट 3 सेकंड से होगा। ग्रहण की पूर्णता की स्थिति मध्य रात्रि में 12 बजकर 53 मिनट पर होगी। 
 
इस समय सूर्य का 104.5 प्रतिशत भाग चंद्रमा द्वारा ढंक लिया जाएगा। यह एक दुर्लभ नजारा होगा, जिसे 4 मिनट 38 सेकंड तक देख सकेंगे। मोक्ष की स्थिति बुधवार 3 जुलाई सुबह 3 बजकर 20 मिनट 08 सेकंड पर होगी। भारत में सूर्यग्रहण के समय रात्रि होने के कारण ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण दक्षिण मध्य अमेरिका में बहुत अच्छी प्रकार से देखा जा सकेगा।
 
दिनांक 16-17 जुलाई 2019 को आंशिक चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना हो रही है। भारतीय समय के अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 16-17 जुलाई 2019 की मध्य रात्रि में 1 बजकर 31 मिनट 5 सेकंड से होगा। मध्य की स्थिति रात्रि 3 बजकर 08 सेकंड पर होगी। इस समय चंद्रमा का 65.8 प्रतिशत भाग ढंक जाएगा। मोक्ष की स्थिति 17 जुलाई 2019 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, एशिया (उत्तर पूर्वी भाग को छोड़कर) अफ्रीका, यूरोप (उत्तरी भाग को छोड़कर) एवं दक्षिण अमेरिका में अच्छी प्रकार देखा जा सकेगा। 

वेधशाला में चंद्र ग्रहण दिखाने की व्यवस्था की गई है। टेलिस्कोप के माध्यम से आमजन चंद्र ग्रहण का नजारा 16-17 जुलाई 2019 की मध्य रात्रि को 1 बजकर 31 मिनट 5 सेकंड से सुबह 4 बजकर 30 मिनट 1 सेकंड तक देख सकेंगे। ग्रहण देखने का यह उपयुक्त अवसर है। अत: इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
 
टेलिस्कोप से आकाशीय अवलोकन के लिए यह आवश्‍यक है कि आकाश खुला हो। बादल होने की स्थिति में आप चंद्र ग्रहण नहीं देख सकेंगे। 
 
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त
शासकीय जीवाजी वेधशाला उज्जैन के सौजन्य से 


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में महागोचर बदलेगा 12 राशियों की किस्मत? जानिए अपना राशिफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 2 के लिए खास रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख