Hanuman Chalisa

Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष का आरंभ, जानिए कैसे करें पूर्णिमा श्राद्ध

Webdunia
20 सितंबर 2021, दिन सोमवार, तिथि भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ हो रहा है। इस पक्ष में अगले सोलह दिनों तक पूर्वजों का तर्पण किया जाएगा। मान्यता के अनुसार आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों की श्राद्ध करने की परंपरा है। 
 
श्राद्ध पक्ष को 16 श्राद्ध कहा जाता है, जो भाद्रपद माह की पूर्णिमा से प्रारंभ होता है तथा पूरे 16 दिन आश्विन की अमावस्या तक माना जाता है। इन 16 दिन श्राद्ध-तर्पण इत्यादि कार्य किए जाते हैं। जिस तिथि पर पूर्वजों की मृत्यु हुई थी, उस तिथि पर घरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ नदी, तालाब आदि स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

इस बार पितृ महालय 20 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2021 तक रहेगा। हमारे शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में हमारे पितृदेव पृथ्वी पर आते हैं और 15 दिन यहां तकरहने के बाद अपने लोक लौट जाते हैं। इसके अलावा पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को दान-पुण्य और भोजन भी कराया जाता है।

इस दिन पूर्णिमा को मृत्यु प्राप्त करने वाले जातकों का श्राद्ध किया जाता है। यह केवल भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या को किया जाता है।   
 
 
* पूर्णिमा के दिन दूध-चावल की इलायची-केसर युक्त, शकर और शहद मिलाकर खीर तैयार कर लें। 
 
* अब गाय के गोबर के कंडे को जलाकर पूर्ण प्रज्ज्वलित कर लें। उक्त कंडे को शुद्ध स्थान में किसी बर्तन में रखकर, खीर से तीन आहुति दें। 
 
* भोजन में से सर्वप्रथम गाय, काले कुत्ते और कौए के लिए ग्रास अलग से निकालकर उन्हें खिला दें।
 
* इसके पश्चात ब्राह्मण को भोजन कराकर तपश्चात उन्हें यथायोग्य दक्षिणा दें।   
 
* उसके बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें। 
 
* पितृ पक्ष में जीरा, काला नमक, चना, दाल, लौकी, खीरा, सरसों का साग आदि कुछ चीजों को खाने की मनाई है।

ALSO READ: Somvati Purnima 2021: पूर्णिमा के दिन करें ये 10 आसान उपाय, जीवन होगा खुशहाल

ALSO READ: Pitru Paksha: पितृ पक्ष की 16 तिथियों में आप किस तिथि को करें श्राद्ध, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

अगला लेख