Biodata Maker

शनि ने किया महापरिवर्तन, क्या होगा प्रभाव...(पढ़ें 12 राशियां)

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* धनु का शनि किसे देगा शुभ-अशुभ फल, जानिए 12 राशियों पर असर... 
 
26 अक्टूबर से शनि ने शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक को छोड़कर धनु में प्रवेश कर लिया है। सूर्यपुत्र शनि को पापी ग्रह माना गया है और इसे नवग्रह में न्याय के प्रतीक के रूप में माना जाता है। शनि व्यक्ति को उसके पूर्व व प्रस्तुत जन्मों के कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यदि व्यक्ति ने उत्तम कर्म किए हैं या अशुभ कर्म किए हैं तो निश्चित ही शनि उन्हें शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति कराता है।
 
शनिदेव न्यायाधीश बनकर दंडित करता है। शनि को नवग्रह में दास की पदवी प्राप्त है। ये कृष्ण वर्ण के हैं तथा इनका लंगड़ाकर चलना इनकी धीमी गति का कारण है। शनि का वाहन कौआ है। इन्हें रोग, दु:ख, संघर्ष, बाधा, मृत्यु, दीर्घायु, भय, व्याधि, पीड़ा, नपुंसकता व क्रोध का कारक माना गया है। शनि मकर व कुंभ राशियों के स्वामी हैं। ज्ञान हो कि शनि ने गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 को वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर लिया है। 
 
आइए जानते हैं शनि के इस परिवर्तन का 12 राशियों पर पड़ने वाले शुभाशुभ प्रभाव।
 
मेष : रुके कार्य बनने लगेंगे। दांपत्य जीवन में समय शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। धनलाभ, नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी।
 
वृषभ : समय अनुकूल रह सकता है। मुश्किल समय का दौर न आए, इससे पहले ही आप तैयार रहें। किसी धोखाधड़ी से सावधान रहें। नौकरी पर खतरा रह सकता है। पैतृक संपत्ति हाथ से जा सकती है। जमीन-जायदाद संबंधित खास निर्णय इस दौरान न लें।
 
मिथुन : शनि का सप्तमस्थ होना दांपत्य में तनाव बढ़ा सकता है। व्यापार पाटर्नरी में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मित्रों व शुभचिंतकों की पहचान करने में सफल होंगे। बड़े निवेश करने से बचें। लाइफ पार्टनर से कुछ दूर जाना पड़ सकता है।
 
कर्क : शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे, कर्ज की स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन हेतु समय नहीं होने से तनाव से संधि-विच्छेद के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंध में कटुता आ सकती है। बॉस से आपकी बहस होने की संभावना बनी रहेगी।
 
सिंह : स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपका पार्टनर धोखाधड़ी कर सकता है। कर्ज मिलने में परेशानी आ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन नहीं लग सकता है। शेयर मार्केट से सावधान रहें।
 
कन्या : करियर को लेकर समय उत्तम है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।
 
तुला : नौकरी में बेहतर सुअवसर मिल सकते हैं। शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत का फल इच्छानुसार न मिलने से मन उदास रह सकता है। माता के मामलों में चिंता रह सकती है। भाई-बहन से विवाद हो सकता है। वाहन पर खर्च हो सकता है।
 
वृश्चिक : अशुभ फल समाप्त होंगे व शुभ फलों की वृद्धि होगी। कौटुम्बिक कारणों से टेंशन रह सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा, वहीं भोग-विलास पर खर्च होगा। धन संबंधित मामलों में प्रॉब्लम आ सकती है।
 
धनु : स्वप्रयत्नों से धन की बचत हो सकती है। पराक्रम बढ़ेगा, वहीं भाइयों व मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है। अविवाहितों को विवाह हेतु अभी कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। संतान पक्ष हेतु रिश्ता आ सकता है।

ALSO READ: शनि का राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियां
 
मकर : इस राशि वाले सावधान रहें। धन व कुटुम्ब से परेशानी आ सकती है। शत्रुओं से परेशान रह सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। करियर में असफलता व प्रॉब्लम रह सकती है। आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की स्थति से इंकार नहीं किया जा सकता।
 
कुंभ : मन अशांत रह सकता है। तनाव से बचने की कोशिश करें। मान-सम्मान बना रहेगा। यात्राएं सफल हो सकती हैं। अत्यधिक परिश्रम व आपसी सामंजस्य से कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति के विवादों को सुलझाने का प्रयास करें।
 
मीन : मानसिक स्थिति ठीक नहीं रह सकती है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यों में अनावश्यक देरी हो सकती है। संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। अत्यधिक साहस काम बिगाड़ सकता है। दूरदराज की यात्राएं सफल हो सकती हैं।

ALSO READ: शनि का राशि परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...
 
शनि की अशुभ स्थिति में जमीन पर तिल का तेल चम्मच भर गिराएं। शनि दर्शन से बचें। ओढ़ा हुआ कंबल दान करें।  इस प्रकार शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

Yashoda Jayanti 2026: यशोदा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 फरवरी, 2026)

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख