Hanuman Chalisa

5 राशि वाले शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के लिए कार्तिक मास के पहले शनिवार करें 5 उपाय

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (11:49 IST)
हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत अधिक महत्व होता है। आज कार्तिक मास का पहला शनिवार है। इस समय मकर, कुंभ, धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए कार्तिक मास के पहले शनिवार के दिन ये उपाय करें और शनि के बुरा प्रभाव से बच लें।
 
 
1. मिथुन : 
- मसालेदार भोजन का त्याग कर दें। 
- दरवाजे के पास मनी-प्लांट न लगाएँ। 
- चमड़े की जैकेट न पहने। 
- हरे रंग का उपयोग न करें।
- दुर्गा माता की उपासना करें।
 
 
2. तुला : 
- लक्ष्मी की उपासना करें।
- सफेद वस्त्र दान करें। 
- भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
- स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें। 
- सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें।
 
3. धनु : 
- पीपल में जल चढ़ाएँ।
- घर में धूप-दीप दें। 
- गीता का पाठ या कृष्ण नाम जपें। 
- हल्दी की गाँठ घर में रखें आदि।
- मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।
 
4. मकर :
- तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ, और जूता दान देना चाहिए। 
- चींटी और कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलावें। 
- अंधे-अपंगों, सेवकों और सफाईकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
- नीम की दातून से दांत साफ करें।
- भैरव महाराज को कच्चा दूध चढ़ाएं।
 
5. कुंभ : 
- शनि का दान करें।
- दांत साफ रखें।
- जुआ सट्टा न खेलें।
- शनि के मंदे कार्य न करें।
- शनि स्तोत्र का पाठ करें।
 
पांचों राशि वाले ये उपाय करें
- मां मदिरा का इस दिन और पूरे कार्तिक मास के लिए त्याग कर दें।
- नीम की लड़की से दातून करें।
- हनुमान चालसी का पाठ करें।
- छायादान करें, अर्थात कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा मांगते हुए रख आएं।
- शनि के मंदिर कार्य न करें। जैसे शराब पीना, मांस खाना, ब्याज का धंधा करना, झूठ बोलना आदि।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

अगला लेख