Publish Date: Wed, 17 Feb 2021 (13:12 IST)
Updated Date: Thu, 17 Feb 2022 (16:54 IST)
शनि ग्रह एक राशि में ढाई वर्ष रहता है। साल 2021 में ( shani transit 2021 in hindi ) वह एक राशि में पिछले साल से ही गोचर कर रहा है जिसके कारण चार राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। आओ जानते हैं कि किस राशि पर रहेगा 2022 ( shani transit 2022 ) तक शनि का साया।
1. इस राशि में रहेंगे शनि : शनिदेव हर ढाई साल के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। शनिग्रह 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश किए थे। साल 2021 में शनिदेव का कोई भी राशि परिवर्तन नहीं होगा। क्योंकि शनिदेव वर्ष 2020 में अगले ढाई वर्षों के लिए धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में मौजूद हैं। अब वे 29 अप्रैल साल 2022 को मकर से निकलकर कुंभ में जाएंगे।
2. अगले वर्ष 2022 में इन राशियों पर रहेगा प्रभाव : कुंभ राशि में प्रवेश से धनु राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश से मीन, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी।
2. इस वर्ष 2021 में इन राशियों पर रहेगा प्रभाव : वर्तमान में शनि ग्रह के मकर राशि में रहने के कारण वर्ष 2021 में धनु, मकर और कुंभ इन तीन राशियों पर साल 2021 में शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) चल रही है जबकि मिथुन और कन्या पर ढैय्या (Dhaiya) चल रही है।
3. शनि का असर : कहते हैं कि शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में शनि जातक की आर्थिक स्थिति पर, दूसरे चरण में पारिवारिक जीवन और तीसरे चरण में सेहत पर सबसे ज्यादा असर डालता है। ढाई-ढाई साल के इन 3 चरणों में से दूसरा चरण सबसे भारी पड़ता है।