biodatamaker

साल की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या आज है, कौन से 5 अच्छे काम, कर देंगे मालामाल

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (11:31 IST)
Shani amavasya ke achuk upay : भाद्रपद की इस अमावस्या को कुशग्रहणी, कुशोत्पाटिनी और पिथौरा अमावस्या भी कहते हैं। इस बार यह अमावस्या 27 अगस्त 2022 शनिवार के दिन है इसीलिए इसे शनि अमावस्या कहते हैं। करीब 14 वर्ष के बाद भादों में शनि अमावस्या का योग बना है। यह वर्ष की अंतिम शनिश्‍चरी अमावस्या भी है। ऐसे में 5 ऐसे उपाय कर लें जिससे शनिदेव प्रसन्न होकर आप पर कृपा करें।
 
1. आमान्य दान : इस दिन आमान्य दान अर्थात अन्न, घी, गुड़, नमक आदि भोजन का दान करें या मंदिर में सीधा (आटा, दाल, घी, अनाज, शक्कर, मिष्ठान) या पांच तरह के अनाज का दान करें। आप चाहें तो शनि का दान भी कर सकते हैं। जैसे, काले तिल, काली उड़द, काली राई, काले वस्त्र, लौह पात्र, गुड़, तेल, नीलम, कुलथी, भैंस, दक्षिणा और श्याम वस्त्र आदि में से किसी का भी दान करें।
 
2. छायादान : इस दिन कांसे के कटोरे को सरसों या तिल के तेल से भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर कटोरे सहित तेल का दान करें।
 
3. दीपदान : किसी नदी के तट पर आटे के दीपक बनाकर उसे किसी पत्ते पर रखकर नदी में प्रावाहित करें।
 
4. पितृ तर्पण : इस दिन नदी के किनारे पितरों की शांति के लिए पिंडदान या तर्पण करें और देव, गाय, कुत्ते, कौवे, चीटिंयों को अन्न अर्पित करें। इसी के साथ गरीब, सफाईकर्मी, दिव्यांग, अंधे और ब्राह्मण को भोजन कराएं या यथाशक्ति दवाई, वस्त्र या अन्न दान कर सकते हैं।
 
5. पीपल पूजा : इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और पीपल की पूजा के साथ ही उसकी परिक्रमा करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख