Daily Horoscope
✕

खगोलीय घटना पर खास :शनि से पृथ्वी का सामना आज, जानिए विशेषज्ञ से....

Webdunia
आज 2 अगस्त की खगोलीय घटना पर खास 
 
सौर परिवार के तीसरे और छठे सदस्य की होगी मुलाकात 
 
- 82 चंद्रमा वाले शनि का सामना 1 चंद्रमा वाली पृथ्वी से
 
2 अगस्त 2021 को मकर तारामंडल में स्थित शनि से पृथ्वी का सामना होने जा रहा है। इसमें सूर्य की परिक्रमा करता हुआ शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक तरफ रहते हुए सीधी रेखा में होंगे। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि यह खगोलीय घटना सैटर्न एट अपोजिशन कहलाती है।
 
सारिका ने बताया कि यह इस साल के लिए शनि की पृथ्वी से सबसे नजदीकी दूरी होगी। इससे यह अपेक्षाकृत अधिक चमकीला और कुछ बड़ा दिखेगा। अगर आप टेलिस्कोप से शनि को देखेगे तो इसके रिंग 18 डिग्री के झुकाव पर होंगे। यह 0.2 मैग्नीट्यूड की चमक के साथ आकाश में होगा।
 
अगर बादल बाधा न बनें तो शाम लगभग 7 बजकर 51 मिनट पर यह पूर्वी आकाश में उदित होता दिखेगा और रात भर आकाश में रहकर सुबह सबेरे 5 बजकर 6 मिनट पर अस्त होगा। मध्यरात 12 बजकर 29 मिनिट पर यह आकाश पर ठीक सिर के ऊपर होगा।
 
सारिका ने बताया कि शनि (सेटर्न) सौर परिवार का छठा ग्रह है और यह सूर्य मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। अगर काल्पनिक रूप से सूर्य से पृथ्वी की दूरी 10 यूनिट है तो शनि 96 यूनिट दूर है। सूर्य का प्रकाश यहां तक पहुंचने में लगभग 83 मिनट लगते हैं। इसके 82 चंद्रमा अब तक खोजे जा चुके हैं, जिनमें से 53 की पुष्टि हो चुकी है।
 
Saturn at opposition : आगामी घटनाएं - 
 
सारिका ने जानकारी दी कि शनि, सूर्य की परिक्रमा लगभग 29 साल 6 महीने में करता है। पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा 365 दिन में करती है। इससे पृथ्वी परिक्रमा करते हुए लगभग एक साल और 13 दिन बाद पुनः शनि की सीध में आ जाती है।
14 अगस्त 2022
27 अगस्त 2023
8 सितम्बर 2024


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

मंगल और शनि का त्रिकोण दृष्टि योग, 5 राशियों के लिए पराक्रम दिखाने का समय

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख