श्रावण मास : महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी आज, प्रशासन के कड़े इंतज़ाम

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (12:48 IST)
उज्जैन। उज्जैन में स्थित 12 ज्योतिर्लिंर्गों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन हेतु और महाकल बाबा की सवारी में पहले सोमवार को अव्यवस्था के चलते इस बार दूसरे सोमवार को कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।  जिला प्रशासन व मंदिर समिति अध्यक्ष ने श्रद्धलुओं की सुरक्षा के उद्देश्य से नया प्लान बनाया।

 
1. इस प्लान के तहत अब श्रद्धालु सोमवार सुबह 5 से 1 बजे तक और शाम 7 से 9 बजे तक प्री बुकिंग के माध्यम से एंट्री कर सकेंगे। सोमवार का दिन छोड़ कर अन्य दिनों में प्री बुकिंग के माध्यम से शंख गेट से प्रवेश मिलेगा। वहीं गेट नंबर 4 से 251 रुपए की रसीद से वीआईपी एंट्री होगी। इतना ही नहीं इस बार दर्शन के समय को भी दो घंटे के लिए बढ़ा दिया गया। पुजारी, पत्रकार-ड्यूटीरत कर्मचारी, अधिकारियों की प्रवेश व्यवस्था गेट नंबर 4 से रहेगी।
 
2. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोविड गाइडलाइन के तहत की दर्शन होंगे। मास्क, डिस्टेंसिंग के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश पर 48 घंटे के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी या फिर श्रद्धालु वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाकर भी एंट्री ले सकते हैं। 
 
3. मंदिर में प्रसाद, शीघ्र दर्शन, सामान, जूता स्टेण्ड और पार्किंग की व्यवस्था चारधाम पार्किंग के पास से ही रहेगी जहां काउंटर बना दिए गए हैं। सोमवार को सामान्य प्रोटोकॉल तथा शीघ्र दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी। महाकाल घाटी और बेगमबाग मार्ग पर श्रद्धालुओं को आने जाने की परमिशन नहीं रहेगी। 
 
5. श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। सवारी की व्यवस्था के कारण सभामंडप में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सवारी में केवल कहार, पुजारी, पुलिस और महाकाल मंदिर के 5 कर्मचारी रहेंगे। रामघाट व सवारी मार्ग पर अन्य लोगों को आने की परमिशन नहीं रहेगी। रामघाट पूजन स्थल पर केवल पूजारी रहेंगे, सवारी मार्ग बड़ा गणेश, हरसिद्धि चौराहा, झालरिया मठ से रामघाट और वापसी में रामघाट से हरसिध्दि पाल, हरसिद्धि मन्दिर, बड़ा गणेश होकर महाकाल तक रहेगा। सवारी के दौरान अन्य सभी मार्ग बंद रहेंगे।
 
 
6. दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Tulsi Basil : यदि घर में उग जाए तुलसी का पौधा अपने आप तो जानिए क्या होगा शुभ

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh 2024: 17 या 18 सि‍तंबर, कब से शुरू होंगे 16 श्राद्ध, जानिए तिथियां समेत सभी डिटेल्स

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को 10वें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

ईद मिलादुन्नबी 2024: इस्लाम के नबी पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिवस, जानें 15 संदेश Eid Milad Un Nabi

Eid Milad Un Nabi 2024: ईद मिलादुन्नबी आज, जानें महत्व और इतिहास

अगला लेख
More