Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपने में तोता दिखना कैसा होता है?

Advertiesment
Sapne Me Tota Dekhna Shubha ya Ashubha
सपनों का अपना एक अलग ही मनोविज्ञान होता है। यह हमारी मानसिक और शारीरिक स्थिति के अनुसार आते हैं, लेकिन ज्योतिष या स्वप्न शास्त्र के अनुसार तोते के सपने दिखाई देने का मतलब अलग होता है। यह शुभ भी है और विशेष परिस्थिति में अशुभ भी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में तोते का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि वह किन परिस्थिति में दिखाई दे रहा है।
 
सपने में तोता देखना- Sapne Me Tota Dekhna: 
 
- सामान्य रूप से तोता दिखाई देने का अर्थ है कि कोई मेहमान आपके घर आ सकता है।
 
- यदि तोते का जोड़ा दिखाई दे तो प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए यह शुभ माना जाता है।
 
- तोते का दिखाई देने का मतलब यह भी है कि आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
 
- तोते को खुशियों से भी जोड़कर देखा जाता है। आपकी धन संबंधी समस्या दूर होगी और आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
 
- सपने में तोते से बात करने को अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि कोई आपको धोखा देने वाला है। 
 
- सपने में पिंजरे में तोता देखना एक बहुत ही अच्छा सपना होता है। इसका मतलब है की आपको अचानक से धन प्राप्ति होगी। 
 
- सपने में कंधों पर तोता बैठना भी एक अच्छा सपना है। इसका मतलब है की आप अपने बिजनेस में बहुत ही अच्छा करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फरवरी 2023 : 12 राशियों के लिए क्या लाया है साल का दूसरा महीना, किसकी खुलेगी किस्मत