Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Guru Tara sets and rises : गुरु कब होंगे अस्त और कब होंगे उदय

Advertiesment
Guru Tara sets and rises
गुरु ग्रह का अस्त होना और फिर उदय होना बहुत मायने रखता है, क्योंकि गुरु और शुक्र तारा जब अस्त हो जाता है तो किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं होते हैं और इसका हमारे जीवन पर भी असर पड़ता है। वर्ष 2023 में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह कब अस्त होंगे और फिर कब उदय होंगे, आओ जानते हैं यह।
 
बृहस्पति अस्त और उदय 2023 | Guru Tara sets and rises: अगले वर्ष गुरु ग्रह 1 अप्रैल 2023 शनिवार को करीब शाम 7 बजकर 12 मिनट पर अस्त होंगे और इसके बाद 3 मई 2023 बुधवार को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर उदय होंगे। कुल अस्त अवधि 32 दिन रहेगी।
 
गुरु के करें ये उपाय : गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें, चने की दाल सहित अन्य पीली वस्तुओं का दान करें और केले के पेड़ की पूजा करें। संभव हो तो गुरुवार के दिन विधि-विधान अनुसार व्रत का पालन करें। 
 
पंचांग भेद अनुसार अन्य समय भी प्रचलित हैं- 
 
- बृहस्पति अस्त दिनांक 2 अप्रैल 2023, रविवार को समय शाम की 07:21 से प्रारंभ होगा जो 29 अप्रैल 2023, शनिवार को प्रात: 05:34 तक अस्त रहने के बाद उदित होगा। कुल अस्त अवधि = 27 दिन रहेगी। यानी मीन में अस्त होगर मेष में उदय होंगे।
 
- दूसरा समय है 28 मार्च 2023, मंगलवार प्रात: 08:02:05 बजे से प्रारंभ होगा जो 27 अप्रैल 2023 गुरुवार को 02:06:32 तक अस्त रहने के बाद उदित होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आपका बर्थ डे फरवरी में है? तो जानें अपनी अद्‍भुत शक्तियां और व्यक्तित्व की खासियत