Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 (16:07 IST)
Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 (16:09 IST)
Shani Upay In Hindi :शनि देव की क्रूर दृष्टि से आज तक कोई नहीं बच पाया है। एक बार यदि शनिदेव रूष्ट हो गए तो वे न्यायप्रिय होने के कारण उचित दंड देने के बाद ही किसी भी इंसान का पीछा छोड़ते हैं।
शनिदेव की कुदृष्टि बचने तथा उनका आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का जाप करना चाहिए। साथ ही 'ॐ शं शनैश्चरायै नमः' यह मंत्र शनि ग्रह को प्रसन्न करने का सबसे सरल मंत्र माना गया है। यदि आप शनि साढ़ेसाती, ढ़य्या या शनि के प्रकोप या ग्रह दोष से अधिक परेशान हैं तो यह सरल उपाय करके आप इससे निजात पा सकते हैं।
Highlights
-
शनि के प्रकोप से बचाते हैं ये आसान उपाय।
-
शनि की साढ़ेसाती को दूर करने का उपाय जानिए।
-
शनि खराब है तो करें यह अचूक उपाय।
आइए यहां जानते हैं शनि के प्रकोप को दूर करने के 10 आसान उपाय :
1. शनि देव के प्रकोप को दूर करने तथा उनके बुरे प्रभाव से बचने हेतु हर शनिवार शनि मंदिर जाकर सरसों तेल में काला तिल मिलाकर दीया जलाएं।
2. शनि देव की कृपा पाने के लिए मछली को आटे की गोलियां और पशु-पक्षियों को दाना खिलाएं तथा पानी पिलाएं।
3. शनि देव की कृपा पाने के लिए 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप एक कारगर उपाय माना जाता है।
4. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान मंदिर में नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5. प्रति शनिवार 7 बार शनि स्तोत्र का पाठ करने से भी शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
6. शनिवार के दिन उड़द, तिल, भैंस, लोहा, तेल, काले वस्त्र, और जूते का दान देना उचित रहता है।
7. काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी रोटी शनिवार के दिन खिलौने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
8. शनिवार को सायंकाल के समय पीपल वृक्ष के नीचे चौमुखा दीया जलाने से धन-वैभव तथा समृद्धि और यश मिलता है।
9. नित्य हनुमान जी के दर्शन और बजरंगबली की भक्ति करने से शनि के सभी दोष समाप्त होते हैं।
10. असहाय-गरीबों की सहायता करने तथा अंधे-अपंग लोगों को खुश करने तथा खाने-पीने की चीजें दान देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।