Hanuman Chalisa

Astrology : 30 अक्टूबर तक इन 6 राशियों का समय है खराब

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (16:12 IST)
Rahu Transit 2023 : 12 अप्रैल 2022 से मेष राशि में राहु ग्रह का गोचर चल रहा है जो अब इस वर्ष 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक इसी राशि में रहने के बाद मीन राशि में गोचर करने लगेगा। राहु अन्य ग्रहों की अपेक्षा उल्टी चाल चलता है। आओ जानते हैं कि किन 6 राशियों के लिए यह ग्रह शुभ नहीं माना जा रहा है।
 
1. मेष : राहु का आपकी राशि में गोचर अचानक से होने वाली घटना दुर्घटना को अंजाम दे रहा है। आपको मान अपमान से बचकर रहना होगा। इसके अलावा यहां स्थित राहु रोग और दुःख भी देता है। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा देगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। बस अपने कार्य पर ही फोकस रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें।
 
2. वृषभ : राहु आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा तो खर्चें बड़ा देगा और सेहत को बिगाड़ देगा। यदि आप विदेश संबंधी कोई व्यापार कर रहे हैं तो ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से बचकर रहें।
 
3. सिंह : राहु आपके नौवें भाव में राहु स्थित है। इस दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
 
4. कन्या : राहु आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपकी रुचि गूढ़ रहस्यों बढ़ सकती है। व्यापार और नौकरी में कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। यह समय आपके लिए चुनौतियों भरा है।
 
5. मकर : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में राहु का गोचर संघर्ष को जन्म दे रहा है। यह समय करियर, नौकरी, जमीन-जायदाद और माता की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। राहु के प्रभाव से जॉब और प्रॉपर्टी समेत अन्य मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
6. मीन : राहु आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। परिवार में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। गले और दांतों में समस्या हो सकती है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

अगला लेख