sundarkand
✕

Planet Transit in august 2021 : अगस्त में 4 ग्रहों का होगा बड़ा परिवर्तन, 4 राशियों पर होगा खास असर

Webdunia
अगस्त में 4 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। इसका राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। अगस्‍त माह में किन चार ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है और इनसे किन चार राशियों को लाभ मिल रहा है आइए जानते हैं…
 
अगस्त में 4 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है।

पहला ग्रह परिवर्तन 9 अगस्‍त को होगा। इस दिन बुध ग्रह चंद्रमा की राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। बुध 09 अगस्त 2021 को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे और फिर अपना पुनः गोचर करते हुए कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। 
 
दूसरा ग्रह परिवर्तन 11 अगस्‍त बुधवार को होगा। इस दिन सुबह 11 बजकर 20 मिनट शुक्र सिंह राशि से निकलकर बुध की कन्‍या राशि में गोचर करेंगे। बुध इस राशि में अगले 25 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद गोचर करते हुए, 06 सितंबर 2021 सोमवार को देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे।
 
तीसरा गोचर 17 अगस्‍त मंगलवार को होगा। इस दिन सूर्यदेव देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01 बजकर 02 मिनट तक रहेंगे और फिर अपना पुनः गोचर करते हुए, कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। 
 
चौथा गोचर बुध ग्रह का है। बुध ग्रह के गोचर की अवधि लगभग 14 दिनों की होती है। ऐसे में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में होने वाला बुध का यह गोचर कई मायनों में विशेष लाभदायक रहेगा।

बुध 26 अगस्त 2021 गुरुवार की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर कन्‍या राशि में गोचर करेंगे। बुध यहां 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद पुनः गोचर करते हुए शुक्र की तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे। 
 
कौन सी 4 राशियां होंगी प्रभावित 
 
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को ग्रहों के इस गोचर के दौरान प्रत्‍येक कार्य में सफलता मिलने का योग है। फिर चाहे ऑफिस हो या घर। हर जगह आपके कार्य बनते नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान आप काफी व्‍यस्‍त भी रहेंगे। लेकिन आपके पास अपने द्वारा किए जाने वाले हर कार्य के हर मिनट का विवरण होगा। जो कि आपको नित नई सफलताओं को प्राप्त करने में मददगार भी साबित होगा। जो जातक यांत्रिक उद्योग में है या शिल्पकार के रूप में कहीं कार्यरत हैं उनके लिए यह समय अत्‍यंत ही शुभ रहने वाला है।
 
मिथुन राशि 
ग्रहों के इस गोचर का मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जहां आपको कार्य के अनुसार सराहा जाएगा वहीं, व्‍यवसाय कर रहे जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना बन रही है। शत्रुओं से डरने की आवश्‍यकता नहीं है। आपको परेशान करने वाले जातक स्‍वयं ही परास्‍त हो जाएंगे। ईश्‍वर का नाम जपते रहें। मान-सम्‍मान में भी वृद्धि का योग है। घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
 
तुला राशि 
ग्रहों के इस गोचर को तुला राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में भी जहां नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, तो वहीं व्यापारी जातक भी इस दौरान अपने व्यवसाय में अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। आमदनी में भी वृद्धि का योग है। इसके अलावा जो लोग कला, सांस्कृतिक चीजों, आदि से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके रचनात्मक विचारों में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रबंधन से प्रोत्साहन और पुरस्कार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
 
सिंह राशि 
ग्रहों का गोचर सिंह राशि के लिए सुख-सौभाग्‍य में वृद्धि लेकर आया है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी। इस अवधि में हमेशा खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही यह समय आपको अपने शरीर और फिटनेस के प्रति भी, अधिक सचेत करेगा और आप कोई भी जोखिम लेने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। व्‍यवसाय कर रहे जातकों के लिए समय अत्‍यंत शुभ है। इस दौरान आपको कार्यों की सराहना तो मिलेगी ही साथ ही कुछ बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख