suvichar

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी : बहुत डरावना होगा साल 2022, तबाही का मंजर देखेगी दुनिया

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (12:53 IST)
Nostradamus Predictions 2022: हर साल के अंत में अगले साल के लिए नास्त्रेदसमस की भविष्यवाणियों को प्रचारित किया जाता है। इस साल भी वर्ष 2022 के लिए फ्रांसीसी भविष्यवक्ता की भविष्यवाणी सामने आई है।
 
 
14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां 100 छंदों के अनेक शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या 12 है जिनमें से अंतिम 2 शतकों के अनेक छंद उपलब्ध नहीं हैं। इन शतकों को 'सेंचुरी' कहा गया है। नास्त्रेदमस की इस कालगणना के अनुसार हम चन्द्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रहे हैं, जो सन् 1889 से शुरू हुई है और सन् 2243 में समाप्त होगी। नास्त्रेदमस के अनुसार, यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजत युग है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां लगभग 499 वर्ष पहले की थीं। नास्त्रेदमस की इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं।
 
 
वर्ष 2022 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ( Nostradamus Prophecy 2022 ) :
 
1. परमाणु बम फटेगा और विनाश होगा : नास्त्रेदमय के जानकारों का कहना है कि वर्ष 2022 में एक विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इससे जलवायु परिवर्तन होगा और धरती का मौसम बदल जाएगा। इससे कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
 
 
2. ऐस्टरॉइड होगी धरती पर तबाही : नास्त्रेदमय की वर्ष 2022 की भविष्यवाणी के अनुसार ऐस्टरॉइड धरती के समुद्र में गिरेगा जिससे भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी। इससे कई राष्ट्रों के डूबने का खतरा है।
 
 
3. तीन दिनों तक पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा : उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा एक प्राकृतिक घटना के कारण होगा। 

 
4. महंगाई हो जाएगी बेकाबू : नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की माने तो साल 2022 में महंगाई नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी।
 
 
5. फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान : यह भी कहा जा रहा है कि साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा। जिससे भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति होगी। इससे आगे चलकर विश्‍वव्यापी भूखमरी देखने को मिलेगी।

6. मानव जाति को नष्ट कर देंगे रोबोट : नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों पर नियंत्रण करने में में सक्षम हो जाएगा। यानि साल 2022 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा और रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देंगे।  
 
7. भूमध्य सागर में होगा धमाका : भविष्यवाणी के अनुसार मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के परीक्षण के दौरान एक बड़े विस्फोट की होने की संभावना है।

Disclaimer : ''इस समाचार में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। यह जानकारी लोकमान्यता पर आधारित है जो असत्य भी हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख