Hanuman Chalisa

आज का पंचांग : गुरुवार के दिन बन रहे हैं पुष्य नक्षत्र में शुभ योग, जानिए कब है राहुकाल

Webdunia
Today Guru Pushya Nakshatra
 

आज गुरुवार, 25 नवंबर को गुरु-पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya Yoga 2021) का शुभ संयोग बन रहा है। दीपावली पूर्व बनने वाले गुरु-पुष्य नक्षत्र की तरह ही इस बार भी शुभ मुहूर्त का महासंयोग निर्मित हो रहा है। वर्ष 2021 में 25 नवंबर को इस साल का आखिरी गुरु-पुष्य नक्षत्र का यह विशेष योग बना है।
 
Guru Pushya Yog Timing गुरु-पुष्य: आज के शुभ संयोग-
 
25 नवंबर, गुरुवार के दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ समय सुबह 06.50 मिनट से शुरू हो गया है तथा यह सायंकाल 06.50 मिनट तक जारी रहेगा। अत: इस समय में आप विशेष खरीदारी, जैसे- प्लॉट, मकान, वाहन, आभूषण अथवा अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक आयटम लेने की सोच रहे हैं तो वो भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी और स्कीम में भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज किया गया यह निवेश भविष्य में निश्चित ही लाभकारी रहेगा। पंचांग के अनुसार आज का शुभ समय- सुबह 6:00 से 9:11, सायं 5:00 से 6:30 तक रहेगा।

Guru Pushya Nakshatra
 
आज के दिन राहु काल का समय दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा। अत: आप राहु काल के समय को छोड़कर शेष समय में खरीदारी करेंगे तो निश्चित ही आपके जीवन में शुभता का संचार होगा। 
 
साथ ही आज के दिन गुरु-पुष्य के अलावा पांच (5) और भी शुभ योग बन रहे है। जिसमें खास संयोग सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ ही शुक्ल, शुभ और ब्रह्रा नामक योग भी बन रहे हैं। इस तरह आज के दिन 5 अन्य संयोग और गुरु-पुष्य मिलाकर यानी कुल छ: संयोग से भरा दिन शुभ और मंगलकारी दिन रहेगा। अत: आज का दिन हर तरह के शुभ कार्य और हर तरह की आवश्यक खरीदारी के लिए समय बहुत ही शुभदायी साबित होगा। 25 Novmeber 2021 Guru Pushya



ALSO READ: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 का राशिफल, गुरु-पुष्य का संयोग किसे देगा लाभ, किसे मिलेंगे करियर में नए अवसर

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख