suvichar
✕

25 मई से नौतपा आरंभ, 3 जून तक होगी भीषण गर्मी और तपन, ऐसा होगा मौसम का हाल

Webdunia
25 मई 2019 से नौतपा आरंभ होंगे। नौतपा के दिनों में मौसम का अलग-अलग प्रभाव देखने मिलेगा। रोहिणी में नौतपा के 9 दिन के दौरान गर्मी बढ़ने के साथ तेज हवा व आंधी चलने के भी योग बन रहे हैं। 25, 26 और 27 मई को तपिश बढ़ेगी। इस दौरान बूंदाबांदी होगी। फिर तीन दिन यानी 28, 29 और 30 मई को उमस बढ़ने के साथ हल्की बारिश होगी। 31 मई और 1 व 2 जून को तेज हवा चलने और आंधी-तूफान के साथ बारिश के योग बन रहे हैं। नौतपा में बेमौसम बारिश का योग भी बन रहा है। सूर्य, राशि व ग्रहों की चाल से कई वर्ष बाद समसप्तक योगकाल में नौतपा चलेंगे। ऐसा कई वर्षों के बाद हो रहा है। 25 मई की सुबह सवा 6 बजे से आरंभ हो रहे नौतपा 3 जून तक चलेंगे।
 
जमकर तपेगा नौतपा
 
नौतपा के शुरुआती 5 दिनों तक मौसम में तापमान का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद एक जून से तापमान में इजाफा होगा, जिसका असर 3 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य, बुध रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। केतु, शनि शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। राहु गुरु के तथा मंगल राहु नक्षत्र में होने से आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति बनेगी।
 
रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा सूर्य
 
नौतपा में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। इसके साथ ही बूंदाबांदी और बेमौसम बारिश भी हो सकती है। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। इस वजह से पृथ्वी पर सूर्य की किरणों की तपिश अधिक बढ़ जाती है। इस दौरान आम दिनों की अपेक्षा गर्मी का अधिक एहसास होगा।
 
राजनीति की तरह मौसम के मिजाज धीरे-धीरे गरम होते जा रहे हैं, लेकिन पारा अभी भी 42 के आसपास ही ठहरा हुआ है। स्थिति यह है कि सुबह से तप रहे सूरज के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में तो जैसे आसमान से आग बरसने लगी है। मौसम विभाग विभाग का कहना है कि पश्चिम की ओर से करीब 8 किलोमीटर की रफ्तार से आ रहीं हवाओं के कारण तपन तो ज्यादा महसूस हो रही है लेकिन पारा 42 के आसपास बना हुआ है। जैसे ही हवाओं की रफ्तार कम होगी तपन बढ़ने के साथ पारा भी बढ़ना शुरू हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

मंगल और शनि का त्रिकोण दृष्टि योग, 5 राशियों के लिए पराक्रम दिखाने का समय

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख