इन चीजों को पलंग के नीचे रखने से बदल जाएंगे आपके सितारे

Webdunia
कुंडली में ग्रहों के बुरे प्रभावों को कम करने के लिए यंत्र, तंत्र, मंत्र का सहारा लिया जाता है। ग्रहों की शांति के लिए मंत्र का सहारा लिया। ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए उनसे जुड़ी धातुओं का प्रयोग भी किया जा सकता है। इन प्रयोगों से पहले कुंडली का विश्लेषण जरूरी है कि आपको कौनसा ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा है। आइए  जानते हैं  ग्रहों को अशुभ प्रभावों को दूर करने के कुछ प्रयोग। जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। 
 
सूर्य : आपकी कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा है तो पलंग के नीचे तांबे के पात्र में जल या तकिए के नीचे लाल चंदन रखने से अशुभ प्रभाव में कुछ कमी आ सकती है।
 
चन्द्र : आपकी कुंडली में चन्द्र का प्रभाव अशुभ है तो पंलग के नीचे चांदी के बर्तन जल रखें या चांदी के आभूषण पहनना चाहिए।
 
मंगल : कुंडल में मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में जल रखे या सोना-चांदी मिश्रित आभूषण तकिए के नीचे रखें। 
 
बुध : बुध ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखना चाहिए। 
 
गुरु : पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में जल या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखने से गुरु की अशुभता कम होती है। 
 
शुक्र : कुंडली में शुक्र को सबसे सौम्य ग्रह माना जाता है। चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखना चाहिए। पलंग के नीचे चांदी के पात्र में जल रखने से भी शुक्र का अशुभ प्रभाव दूर होता है। 
 
शनि : जिस ग्रह से सब डरते हैं, वह है शनि। शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए पलंग के नीचे लोहे के पात्र में जल रखें या तकिए के नीचे लोहा या नीलम रखें। 
 
नोट : ध्यान रखें कि ये ग्रहों के यह उपाय करने से पहले अपनी कंडली का विश्लेषण करवा लें कि कौनसा ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा है। 
 
प्रस्तुति : सुधीर शर्मा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमान जी के अवतार नीम करोली बाबा के ये 5 संकेत, अच्छे दिनों के आगमन की देते हैं सूचना

महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, तीर्थयात्रा में पीरिअड्स आने पर दर्शन करें या नहीं, जानिए महाराज का जवाब

भारत और पाकिस्तान की कुंडली में किसके ग्रह गोचर स्ट्रॉन्ग हैं, क्या मिलेगा PoK

बाजीराव बल्लाल और उनकी पत्नी मस्तानी की रोचक कहानी

वैशाख माह में ये 5 करेंगे कार्य तो कैसा भी संकट और कर्ज हो होगा समाप्त

सभी देखें

नवीनतम

14 मई से 14 जून के बीच होगा कुछ बड़ा, क्या कहती है बृहस्पति और राहु की चाल

03 मई 2025 : आपका जन्मदिन

03 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

नास्त्रेदमस ने कहा- भारत से निकलेगा दुनिया का मुक्तिदाता, ये होगा उसका नाम

गंगा सप्तमी के दिन क्या करते हैं जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More