Hanuman Chalisa

27 जुलाई 2018 के चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर, जानिए कैसा होगा यह ग्रहण आपके लिए

पं. हेमन्त रिछारिया
27 जुलाई 2018 को खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा। इस खग्रास चन्द्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से मान्य होगा। ग्रहण का स्पर्श रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर होगा एवं मोक्ष शुद्धिकाल मध्यरात्रि 3 बजकर 49 मिनट पर होगा। इस खग्रास चन्द्रग्रहण का समस्त 12 राशियों पर प्रभाव इस प्रकार रहेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को यह ग्रहण शुभफ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप मेष राशि वाले जातकों को धन की प्राप्ति होगी। मन आनन्दित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा। रोग से मुक्ति होगी।
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को यह ग्रहण मध्यम फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप वृष राशि वाले जातकों को राज्य की ओर से कष्ट रहेगा। व्यवसाय में हानि होगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा। सीने में दर्द के कारण कष्ट होगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा।
 
3. मिथुन-मिथुन राशि वालों को यह ग्रहण अशुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप मिथुन राशि वाले जातकों को मानसिक क्लेश होगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। दुर्घटना की संभावना रहेगी। संचित धन का नाश होगा। शत्रुओं के कारण पीड़ा होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी आएगी। व्यवसाय में हानि होने के संभावना है।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को यह ग्रहण मध्यम फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप कर्क राशि वाले जातकों को धनलाभ होगा। यात्राओं से लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। उत्तम भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश की प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को यह ग्रहण शुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप सिंह राशि वाले जातकों को धन लाभ होगा। आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी। यश व प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को यह ग्रहण मध्यम फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप कन्या राशि वाले जातकों को यात्रा में कष्ट होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त नहीं होगी। मन में अशान्ति रहेगी। मानसिक विषाद रहेगा। धन की हानि होगी।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों यह ग्रहण अशुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप तुला राशि वाले जातकों को पारिवारिक सुख की हानि होगी। व्यर्थ वाद-विवाद के कारण मानसिक कष्ट होगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। ह्रदय रोग के कारण कष्ट होगा। अनिद्रा के कारण कष्ट होगा। स्त्री वर्ग से हानि होगी। सामाजिक अपमान के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को यह ग्रहण शुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप वृश्चिक राशि वाले जातकों को धन की प्राप्ति होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। मन आनन्दित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। स्वजनों से लाभ होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को यह ग्रहण मध्यम फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप धनु राशि वाले जातकों को मानसिक असन्तोष रहेगा। नेत्र रोग के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। मन खिन्न रहेगा।
 
10.मकर- मकर राशि वाले जातकों यह ग्रहण विशेष अशुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप मकर राशि वाले जातकों को मानसिक कष्ट होगा। धन हानि होगी। मन में विषाद रहेगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। दुर्घटना होने की संभावना है। शत्रुपक्ष हावी होगा।
 
11.कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को यह ग्रहण अशुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप कुंभ राशि वाले जातकों को शारीरिक कष्ट होगा। यश-प्रतिष्ठा धूमिल होगी। आर्थिक संकट के कारण मन दु:खी रहेगा। संचित धन का व्यय होगा। मानसिक संताप होगा। व्यय अधिक होगा।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को यह ग्रहण शुभ फ़लदायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप मीन राशि वाले जातकों को धन लाभ होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनन्दित रहेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: ग्रहण में सूतक क्यों, मंदिर क्यों नहीं खुलते, क्यों नहीं करते भोजन, आपके हर सवाल का जवाब है यहां...

ALSO READ: 8 राशियों के लिए है घातक यह चंद्रग्रहण, जानिए कितना बुरा हो सकता है इसका असर, 10 बातें

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sun Transit 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य, 12 राशियों के लिए क्या बदलेगा?

Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल

2 अप्रैल 2026 से मंगल मचाएगा तबाही, 3 राशियों के लोगों को कोई नहीं रोक पाएगा

अगला लेख