Dharma Sangrah

Mercury Transit in Scorpio : 25 दिसंबर तक बुध रहेंगे इस खास राशि में, क्या होगा आपकी जिंदगी में

Webdunia
5 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में आ गया है और 25 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। जानिए किस राशि पर इसका क्या असर होगा। 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन...
मेष : जॉब और बिजनेस में आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कतें आ सकती हैं। बुध के प्रभाव से आपको धन लाभ तो होगा वहीं आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

वृष : आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में भी आपके लिए समय शुभ रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर से भी मदद मिल सकती है। बुध के राशि बदलने से आपको सेहत संबंधी परेशानी तो आ सकती है, लेकिन जॉब और बिजनेस में आपको फायदा मिलने की संभावना है। 
मिथुन : बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इसके प्रभाव से जॉब और बिजनेस में मेहनत बहुत होगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। करियर में चुनौतियां आपको मिल सकती है। बुध के कारण सेहत को लेकर सावधान रहें। लापरवाही न करें। कानूनी विवादों की संभावना भी बन रही है।
कर्क : गोचर कुंडली में बुध की स्थिति आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगी। वृश्चिक राशि में बुध के आ जाने से आपकी लव लाइफ तो अच्छी रहेगी, लेकिन संतान संबंधी समस्याएं आ सकती है। बुध के कारण जॉब और बिजनेस में आप कुछ क्रिएटिव और नया नहीं कर पाएंगे। हो सकता है आप खुद के काम से संतुष्ट भी न रहें। 
सिंह : बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। बुध के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग शारीरिक रुप से परेशान हैं उनके लिए अच्छा समय कहा जा सकता है। सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। बुध के प्रभाव से आप जॉब और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खुद के कामकाज से संतुष्ट भी रहेंगे। 
कन्या : बुध के राशि परिवर्तन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी जॉब और बिजनेस में बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। किसी खास उद्देश्य को लेकर आपको छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षैत्र में आपको तरक्की मिल सकती है। आप पूरे जोश के साथ कामकाज निपटाएंगे। नए और बड़े लोगों से मुलाकात होने के योग बनेंगे।
तुला : आपकी जॉब और बिजनेस के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ हो सकता है। बुध के प्रभाव से आपकी इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों के लिए भी आपका समय शुभ रहेगा। लव लाइफ में भी सितारों का साथ मिल सकता है। बुध के प्रभाव से आपकी सेविंग बढ़ेगी। 
वृश्चिक : आपकी ही राशि में बुध का परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है। इससे आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। लापरवाही न करें। परिवार और आसपास के लोगों से विवाद होने की संभावना बन रही है। साथ काम करने वाले लोगों से भी आपको संभलकर रहना होगा। 
धनु : गोचर कुंडली के बारहवें भाव में बुध होने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में आपको सावधान रहना होगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें। बुध के कारण यात्राओं का योग बन रहा है। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर : बुध के राशि परिवर्तन होने से नौकरीपेशा लोगों की सैलेरी बढ़ने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए काम शुरू होने की संभावना है। आय के नए साधन भी इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। उधार दिया पैसा मिल सकता है। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। 
कुंभ : गोचर कुंडली के दसवें भाव में वृश्चिक राशि के साथ बुध का होना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे जॉब और बिजनेस में आपकी मेहनत बढ़ सकती है और मेहनत का फल भी आपको कम मिलेगा। आप अपने कामकाज को लेकर निराश हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी समय ठीक नहीं है। 
मीन : बुध के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है। जॉब और बिजनेस के लिए समय शुभ है। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा करने जा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी मेहनत भी बढ़ेगी। वहीं आपका खर्चा बढ़ सकता है। एक समय में एक से ज्यादा योजनाएं आपके दिमाग में चलती रहेंगी। इन दिनों में ऐसी स्थिति भी बन सकती है जब आपको अपने सिद्धांतों के साथ समझौता करना पड़ सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मार्च, 2026)

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख