Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुध का कर्क राशि में प्रवेश : किसे मिलेगा सुख, किसे होगा क्लेश

Advertiesment
बुध का कर्क राशि में प्रवेश
25 जून, सोमवार को सायं 5 बजकर 55 मिनट पर बुध ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध का कर्क राशि में गोचर समस्त 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं कि बुध के कर्क राशि में गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
लाभ- मेष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, कुंभ, 
हानि- वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धनहानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा।

 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धनहानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धननाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेंगी। मानसिक चिंता रहेगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।
 
बुध का अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय-
 
-प्रतिदिन 'ॐ बुं बुधाय नम:' मंत्र की 1 माला जप करें।
-बुधवार के दिन हरा वस्त्र, मूंग, हरे फल, घी व कांसा दान करें।
-छात्रों को विद्याध्ययन के लिए पुस्तक दान करें।
-बटुकों को धर्मशास्त्र दान करें।
-बुधवार को किन्नरों को चूड़ियां दान करें।
-तोते को पिंजरे या जाल से मुक्त करें।
-मूंग की दाल एवं कांसा बुधवार को बहते जल में प्रवाहित करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्योतिष के अनुसार राहु की खास विशेषताएं, जो आप नहीं जानते होंगे...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi