suvichar

मंगल का आगमन तुला के घर, कैसा होगा आप सब पर असर

पं. हेमन्त रिछारिया
30 नवम्बर 2017 को मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। नवग्रहों में मंगल को सेनापति माना गया है। मंगल एक राशि में लगभग 57 दिनों तक रहते हैं। मंगल के तुला राशि में जाने से समस्त 12 राशियों वाले जातक प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक पर मंगल का गोचर क्या परिणाम देगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार तुला राशि में जाने से मेष राशि वालों की स्त्री से कलह होगी। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। बन्धु-बान्धवों से कष्ट होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा।
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन वृद्धि होगी।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार सन्तान से कष्ट होगा। धन हानि के योग हैं। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के कारण कष्ट होगा।
 
4. कर्क- कर्क राशिवाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में हानि होगी। माता को कष्ट होगा। वाहन दुर्घटना की सम्भावना है। पारिवारिक सुख में कमी के कारण मानसिक अशान्ति होगी। ह्रदय सम्बन्धी रोग के कारण कष्ट होगा। अपमान व जनविरोध होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु पराभव होगा। राज्याधिकारियों से लाभ होगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी आएगी। धन नाश होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। राज्य की ओर से दण्ड प्राप्त होगा। चोरों से नुकसान की सम्भावना है।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्य असफ़ल होंगे। दुर्घटना के कारण कष्ट होगा। अग्नि व रक्त विकार के कारण कष्ट होगा। शत्रुओं से कष्ट की प्राप्ति होगी।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार व्यय अधिक होगा। प्रवास के योग बनेंगे। नेत्रों में परेशानी के कारण कष्ट होगा। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। स्त्री से कलह होगी।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। बन्दु-बान्धवों से लाभ होगा। सम्पत्ति से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। दुर्घटना की सम्भावना है। चोरी के कारण धन हानि होगी।
 
11. कुम्भ- कुम्भ राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी होगी। शल्य चिकित्सा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बन्धु-बान्धवों से कष्ट होगा। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार धन हानि होगी। प्रवास की सम्भावनाएं बनेंगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। शस्त्राघात व दुर्घटना की सम्भावना है। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

रामनवमी 2026: 26 या 27 मार्च कब मनाएं? जानिए सही तारीख, तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख