Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुध आए धनु के घर, 12 राशियों के लिए कैसा है यह परिवर्तन

Advertiesment
2017 Mercury Transit
* बुध का धनु राशि में गोचर (24 नवंबर 2017)
 
मेष : पराक्रम द्वारा कार्य में सफल होंगे, भाग्य का सहारा मिलेगा। नौकरी, व्यापार, पिता से लाभ, आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
 
वृषभ : संतान के कार्य में रुकावट, अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। लिखा-पढ़ी में सावधानी रखना होगी। वाणी में संयम रखना होगा।
 
मिथुन : प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक कार्य बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
कर्क : बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। पराक्रम अधिक करना होगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। 
 
सिंह : धन के मामलों में सफलता पाएंगे। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। संतान से प्रसन्नता रहेगी। 
 
कन्या : राज्य, व्यापार, नौकरी में उन्नति के योग हैं। प्रभाव में वृद्धि व मनोनुकूल कार्य होंगे। पारिवारिक कार्य बनेंगे, शुभ समाचार मिलेगा।
 
तुला : भाग्य का साथ मिलने से व पराक्रम द्वारा आप सभी इच्छित कार्य करने में सफल होंगे। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
 
वृश्चिक : स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कार्य में रुकावटों के बाद कुछ सफलता के योग हैं। आय में सुधार होगा व वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
 
धनु : व्यापार में उन्नति, नौकरीपेशा के लिए लाभदायक, प्रभाव में वृद्धि, दैनिक कार्य में सफलता व दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। 
 
मकर : शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। कार्य में रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ : कार्य में धीमी गति से प्रगति होगी, वहीं संतान पक्ष का सहयोग मिलने से राहत भी पाएंगे। लेखन संबंधित अनुकूलता रहेगी।
 
मीन : राज्यपक्ष के कार्य बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
बुध का फल किसी को हानिप्रद हो तो वे खड़े मूंग सवा पाव गाय को बुधवार के दिन खिलाएं या मंदिर में चढ़ाएं। पत्रिका दिखाकर पन्ना पहनें। भगवान गणेशजी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर बांटें। इस प्रकार बुध के शुभ फल मिलेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...