dipawali
✕

मकर संक्रांति के दिन करें तिल के छह प्रयोग, संपूर्ण वर्ष सुखमय बीतेगा

WD Feature Desk
makar sankranti 
 
Remedies for seasame: इस बार 15 जनवरी 2024, सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ और खिचड़ी का बहुत महत्व होता है। इसी के साथ सूर्य को अर्घ्य देना और श्री हरि विष्णु की पूजा करने का भी खास महत्व माना गया है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन तिल के छह प्रयोग कैसे करें कि जीवन सुखमय हो जाएं। 
 
तिल के छह प्रयोग : विष्णु धर्मसूत्र में कहा गया है कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं स्व स्वास्थ्यवर्द्धन तथा सर्वकल्याण के लिए तिल के छः प्रयोग पुण्यदायक एवं फलदायक होते हैं। 
 
जानते हैं यहां- 6 प्रयोग और 10 आसान उपायों के बारे में- 
 
1. तिल जल से स्नान करना।
 
2. तिल दान करना।
 
3. तिल से बना भोजन।
 
4. जल में तिल अर्पण।
 
5. तिल से आहुति।
 
6. तिल का उबटन लगाना।
 
साथ ही इन 10 उपायों को करने से भाग्य चमकता हैं। आइए यहां जानें- 

1. संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू, नमक, गुड़, काले तिल, फल, खिचड़ी और हरी सब्जी का दान अतिशुभ माना गया है। इस दिन तिल गुड़ या रेवड़ी का दान किया जाता है। 
 
2. काले तिल और गुड़ का दान करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
 
3. काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर खाने से घर में सुख समृद्धि आती है
 
4. मकर संक्रांति के दिन एक मुठ्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर 7 बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक देने की भी मान्यता है, इससे अनायास होने वाली धनहानि में कमी आकर घर में धन की बरकत बनी रहती है।
 
5. इस दिन पानी में तिल मिलाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। तिल का उबटन लगाकर भी स्नान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से बुरी नजर से आप बच सकते हैं।
 
6. तिल की आहुति देने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 
 
7. इस दिन पितरो की शांति के लिए जल युक्त अपर्ण करें। पितरों को जल देते समय उसमें तिल का प्रयोग करें इससे घर-परिवार को आरोग्य, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
 
8. इस दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर उस तेल को एक लोहे की कटोरी में भरकर उसका दीपक जलाकर उसे शनि मंदिर में रखने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
 
9. एक स्वच्छ लोटे में शुद्ध जल भरे और उसमें थोड़े काले तिल डालकर उसे ॐ नम: शिवाय का मंत्र जपते हुए शिवलिंग पर अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और सभी रोग दूर होंगे।
 
10. इस दिन तिल मिला पानी सूर्यदेव को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। संक्रांति के दिन सूर्य को तांबे के लोटे के जल भर कर उसमें कुंकुम, अक्षत, तिल तथा लाल रंग का फूल डालकर जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 
 
अत: संक्रांति के खास दिन तिल का उपयोग करने और उपरोक्त उपायों से जीवन में खुशहाली और संपन्नता आती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Makar Sankranti Essay : मकर संक्रांति पर रोचक निबंध हिन्दी में

ALSO READ: Kanya sankranti 2023 : कन्या संक्रांति के दिन करें 5 उपाय, कर्ज से मुक्त हो जाएंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

12 नवंबर से बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, मंगल-गुरु-केतु की महायुति से होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

अगला लेख