Festival Posters

चंद्र ग्रहण को लेकर चिंता की जरूरत नहीं, मान्य नहीं है सूतक काल

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (11:25 IST)
ज्योतिषियों और पंचांग के अनुसार इस 2020 वर्ष में 4 चंद्र ग्रहण बताए गए हैं। पंचांग भिन्नता के कारण इनकी तिथि अलग-अलग बताई गई है। पहला 10 जनवरी को, दूसरा 5 जून को, तीसरा 5 जुलाई को और चौथा 30 नवंबर 2020 को होगा।
 
 
पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार की रात में 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा होगी। हालांकि पंचांग भिन्नता के कारण कुछ
विद्वानों द्वारा 11 जनवरी 2020 को रहेगा। यह मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि को घटित होगा।
 
 
ज्योतिष के अनुसार इस चंद्र ग्रहण को 'मांद्य चन्द्र ग्रहण' कहा गया है। मांद्य का अर्थ है न्यूनतम। इसे उपछाया ग्रहण भी कहा गया है इसलिए इसमें सूतक नहीं माना जाएगा।
 
 
रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर के पंडितजी दीपेश व्यास के अनुसार निर्णयसागर पंचांग में स्पष्‍ट किया है कि इस ग्रहण में किसी भी प्रकार का यम, नियम, सूतक आदि मान्य नहीं रहेगा। अत: इस चंद्र ग्रहण को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मार्च, 2026)

17 March Birthday: आपको 17 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

अगला लेख