Hanuman Chalisa

ये 6 समय काली पूजा के, सावधानी रखें

अनिरुद्ध जोशी
प्रत्येक देवी और देवताओं को पूजने के कुछ खास समय, वार, तिथि, त्योहार आदि होते हैं। इस समय उनका सम्मान रखना जरूरी है। कई लोग इस समय बुरे कार्यों में रत रहते हैं जैसे मदिरापान करना आदि। माता कालिका का भी समय होता है। आओ जानते हैं कि किन पांच समय में उनकी पूजा, साधना या आराधना करने से वह तुरंत ही प्रसन्न होती हैं।
 
ALSO READ: शनिवार को करें माता कालिका का ये उपाय, शनि, कालसर्प और पितृदोष से मिलेगी मुक्ति
1. वार : शु‍क्रवार को माता कालिका की विशेष पूजा आराधना की जाती है। मध्य रात्रि का समय भी कालिका का समय होता है।
 
2. तिथि : अमावस्या की तिथि माता कालिका की विशेष तिथि हैं क्योंकि माना जाता है कि इसी तिथि में उनकी उत्पत्ति हुई थी।
 
3. त्योहार : दीपावली की अमावस्या को माता कालिका की विशेष पूजा और साधना होती है। इसी दिन माता काली भी प्रकट हुई थी इसलिए बंगाल में दीपावली के दिन कालिका की पूजा का प्रचलन है। यह भी मान्यता है कि इसी दिन देवी काली 64,000 योगिनियों के साथ प्रकट हुई थीं। इस दिन को महानिशा पूजा कहा जाता है।
 
ALSO READ: इन 15 पॉइंट में जानिए माता कालिका का संपूर्ण परिचय
4. कार्तिक माह की काली चौदस : नरक चतुर्दशी या काली चौदस को बंगाल में मां काली के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, जिसके कारण इस दिन को काली चौदस कहा जाता है। इस दिन मां काली की आराधना का विशेष महत्व होता है।
 
5. गुप्त नवरात्रि : माता कालिका की विशेष साधना गुप्त नवरात्रि में होती है। हिन्दू मास अनुसार अषाढ़ और माघ माह में गुप्त नवरात्रि आती है। माता कालिका दस महाविद्याओं में से एक प्रथम देवी है। 
 
6. नवरात्रि : चैत्र और अश्विन माह की नवरात्रि के सातवें दिन भी माता कालिका की पूजा की जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अप्रैल, 2026)

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख