मई 2019 : देश-विदेश, राजनीति, मौसम और व्यापार, क्या होगा सबका हाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
मई प्रथम सप्ताह पूर्व के देशों में सुख-शांति रहेगी। पश्चिम-दक्षिण के देशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे। उत्तर के देशों में युद्धादि का भय रहेगा। आतंकवादियों पर विश्व में एकता दिखाई देगी, विशेषकर भारत की भूमिका ज्यादा रहेगी।

चावल, पीली सरसों, मूंग, चवला व तिल के भाव तेज रहेंगे। अरहर, चाय पत्ती, उड़द व मसूर के भावों में तेजी-मंदी रहेगी। सोना, डायमंड, तांबा, पीतल व लोहे के भावों में तेजी रहेगी। चांदी के भाव में मंदी आएगी।
 
यह माह विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र में आपसी मतभेद होंगे। छोटे शहरों व कस्बों में राजनीति से आपसी रिश्तों में दूरी होगी।

यह माह पुरुष वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। महिला वर्ग के लिए कष्ट वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उन्नति वाला रहेगा। वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य की तकलीफ वाला रहेगा।
 
यह माह व्यापारी वर्ग के लिए सफलता वाला रहेगा, विशेषकर अनाज व्यापारी के लिए अधिक सफलता वाला रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए ठीक-ठीक रहेगा, साथ ही उच्च वर्ग अधिकारियों को स्थान परिवर्तन साथ परेशानी आएगी। कृषक वर्ग परेशान रहेगा।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि होगी। तापमान में वृद्धि होगी। मैदानी भागों में लू का प्रभाव अधिक रहेगा। पहाड़ी भागों में तापमान में वृद्धि साथ-साथ हल्की वर्षा होगी। मद्रास, उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में मौसम वृद्ध व बच्चों पर कहर बरपाएगा।

ALSO READ: मई 2019 मासिक राशिफल : इस महीने किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

भगवान परशुराम और श्री राम एक ही काल में साथ-साथ थे तो दोनों विष्णु के अवतार कैसे हो सकते हैं?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

सभी देखें

नवीनतम

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

Aaj Ka Rashifal: 24 अप्रैल का राशिफल, व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

अगला लेख
More