Festival Posters

Jupiter transit in Sagittarius : धनु राशि में गुरु, 20 नवंबर 2020 तक होगा हर राशि पर असर

Webdunia
30 जून, 2020 की सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर गुरु ने धनु राशि में प्रवेश किया है। यहां पर गुरु ग्रह 20 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक गोचर करेंगे। इसके बाद वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

गुरु शुभ ग्रह है। गुरु ने जिस धनु राशि में प्रवेश किया है, वे उसी राशि के स्‍वामी भी हैं। इसके अलावा गुरु मीन राशि के भी स्‍वामी हैं। यह ग्रह कर्क राशि के उच्‍च एवं मकर राशि के नीच भाव में रहता है। 
 
जिन लोगों की कुंडली में उच्‍च का गुरु होता है, वे जीवन में प्रगति तो पाते हैं लेकिन उनका शरीर मोटा होता जाता है। गुरु की पूजा करने से पेट के रोग दूर होते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन का किन राशि के लोगों के जीवन पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।
 
मेष राशि
 
इस राशि के लोगों के नवें स्‍थान में गुरु का गोचर होगा। इसका मतलब है भाग्‍य अच्‍छा रहेगा। काम सफल होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक ही रहेगा। लोकप्रियता में भी इजाफा होगा।
 
वृष राशि
 
गुरु इस राशि के आठवें स्थान में गोचर कर रहे हैं। इसके चलते जातक को स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के साथ ही संसार के व्‍यवहारिक लाभों की भी प्राप्ति होगी। हां, आपको दान का पुण्‍य लाभ अवश्‍य लेना चाहिए।
 
मिथुन राशि
 
इस राशि के लोगों के लिए यात्रा का योग है। यात्रा शुभ रहेगी। गुरु इनके सातवें स्‍थान में गोचर करेंगे। जमीन जायदाद के मामलों में आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। 20 नवंबर तक अपने व परिजनों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना होगा। 
 
कर्क राशि
 
इस राशि के लोगों छठे स्‍थान पर गुरु गोचर करेंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि समय ठीक नहीं चल रहा है। दोस्‍तों से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक समस्‍या आ सकती है। परिजनों का भी कम सहयोग मिलेगा। पीपल की जड़ों में पानी दें। शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे।
 
सिंह राशि
 
इस राशि के लोगों को कुछ परेशानी आ सकती है। गुरु इनके पांचवें स्‍थान में गोचर करेंगे। इसका अर्थ यह है कि घर-परिवार में काम कम बनेंगे। 20 नवंबर तक आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। 5 महीनों तक अशुभ फल से बचने के लिए आप श्रीगणेश की आराधना करें। 
 
कन्या राशि
 
कन्‍या राशि के लोगों के लिए यह शुभ समय है। गुरु इनके चौथे स्‍थान पर गोचर कर रहे हैं जिसके परिणाम स्‍वरूप इन्‍हें भूमि, भवन, वाहन, संपत्ति आदि की लाभ प्राप्ति होगी। सेहत ठीक बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। जीवन में बहुत सुख एवं सुविधाएं मिलेंगी। 20 नंवबर तक समय बहुत अच्‍छा है।
 
तुला राशि
 
तुला राशि के लोंगों को धन प्राप्ति का योग है। गुरु इनके तीसरे स्‍थान में गोचर करेंगे। इसके चलते आपको पैसा तो मिलेगा लेकिन वह पैसा कई कामों में खर्च हो जाएगा। अशुभ फल से बचना चाहते हैं तो दुर्गा माता की आराधना करें। 
 
वृश्चिक राशि
 
इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक हालात मजबूत होंगे। गुरु आपके दूसरे स्‍थान में गोचर करेंगे। इस प्रभाव से आपको धन की प्राप्ति होगी। आपके भीतर दान एवं धर्म की भी प्रवृत्ति बढ़ेगी। 20 नंवबर तक समय अच्‍छा है। आप सवा किलो चने की दाल को पीले कपड़े में बांधें और मंदिर में दान आदि करें।
 
धनु राशि
 
धनु राशि के लिए गुरु पहले स्‍थान में गोचर होंगे। इसके प्रभाव के चलते आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके स्‍वभाव के चलते आपको प्रगति मिलेगी। यदि आपके घर में कोई केस चल रहा है तो आपको किसी वरिष्‍ठ से राय मशविरा करना चाहिये। आपका स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम रहेगा। 
 
मकर राशि
 
मकर राशि के बारहवें स्‍थान में गोचर करेंगे। इसके चलते आपके परिवार में किसी वरिष्‍ठ सदस्‍य को समस्‍या आ सकती है। पैसे का प्रवाह भी पूरी तरह से ठीक नहीं रहेगा। 20 नवंबर तक आप अपने खर्चे कम करें तो ठीक रहेगा। 
 
कुंभ राशि
 
इस राशि के लोगों के 11वें स्‍थान में गुरु गोचर होंगे। इसके चलते आपके पारिवारिक रिश्‍ते सुधरेंगे। आप धार्मिक कार्य अधिक करेंगे। आय भी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हां, इस दौरान यदि घर या बाहर किसी को भी आपकी मदद की जरूरत हो तो जरूर करें।
 
मीन राशि
 
मीन राशि के लोगों को करियर, नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति रहेगी। गुरु आपके दसवें स्‍थान पर गोचर करेंगे, जिसका परिणाम यह होगा कि आपको लाभ मिलेगा। व्‍यापारियों के लिए समय बहुत अच्‍छा है। पीले केसर का तिलक जरूर लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Saptahik Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 फरवरी, जानें इस सप्ताह आपके लिए क्या लाएगा आपका मूलांक

अगला लेख