Hanuman Chalisa

अपनी कुंडली से जानें कब और कैसे होता है हृदयरोग

Webdunia
हृदयरोग इन दिनों एक विकराल सेहत समस्या बनकर उभरा है। आपकी कुंडली में होते हैं कुछ विशेष योग, तब होता है हृदयरोग। जानिए क्या हैं ग्रहों के वह संयोग... 
 
1. चन्द्रमा यदि शत्रुग्रही हो तो हृदयरोग उत्पन्न होता है। (सारावली, 44।19)
 
2. सूर्य यदि कुम्भ राशिगत हो तो धमनी में अवरोध उत्पन्न करता है। (सारावली, 22।11)
 
3. शुक्र यदि मकर राशिगत हो तो जातक हृदयरोगी होता है। (सारावली)
 
4. षष्ठेश सूर्य यदि चतुर्थ भावगत हो तो जातक हृदयरोगी होता है। (जातकालंकार 2।16)
 
5. लग्नेश‍ निर्बल राहु यदि चतुर्थगत हो तो हृदय रोग होता है। (जा. पारि. 6।19) 
 
6. सूर्य यदि चतुर्थ भावगत हो तो हृदयरोग उत्पन्न करता है। (जा. पारि. 8।68) 

7. चन्द्रमा शत्रुक्षेत्री होने पर हृदयरोग उत्पन्न करता है। (जा. पारि. 8।112) 
 
8. तृतीयेश यदि केतु से युक्त हो तो जातक हृदयरोगी होता है। (जा. पारि. 12।36) 
 
9. चतुर्थ भाव में पापग्रह हो और चतुर्थेश पापयुक्त हो तो हृदयरोग उत्पन्न करता है। (सर्वार्थचिंतामणि) 
 
10. मकर राशिगत सूर्य सामान्य हृदयरोग उत्पन्न करता है। (जा. सारदीप) 
 
11. सूर्य वृष राशिगत हो तो जातक हृदयरोग से ग्रस्त होता है। (हो.प्र. 10।44) 
 
12. वृश्चिक राशिगत सूर्य हृदयरोग उत्पन्न करता है। (शम्भु हो., 10।46) 

13. चतुर्थ भावगत षष्ठेश की यु‍ति सूर्य-शनि के साथ होने पर हृदयरोग होता है। (जा.भू. 6।11) 
 
14. चतुर्थगत यदि शनि, भौम, गुरु हो तो हृदयरोग होता है। (होरारत्न) 
 
15. तृतीयेश राहु-केतु से युक्त हो तो हृदयाघात होता है। (ज्यो. र.)
 
16. यदि शनि निर्बल शयनावस्था में हो तो भी हृदयशूल रोग होता है। (ज्यो.र.) 
 
17. सूर्य यदि सिंह राशिगत हो तो जातक हृदयरोग से ग्रस्त होता है। (वी.वी. रमन) 
 
18. शनि यदि अष्टम भावगत हो तो हृदय रोग उत्पन्न करता है। (गर्ग वचन)
 
19. मकर राशिगत सूर्य हृदयरोग प्रदान करता है। (मू.सू. 3।2।5) 
 
20. राहु यदि द्वादशस्थ हो तो हृदय रोग देता है। (भाव. प्र.) 
 
21. चतुर्थेश चतुर्थ भावगत पापयुक्त हो तो हृदयरोग देता है। (गदावली 2।33)
 
22. सिंह राशि के द्वितीय द्रेष्काण में यदि जन्म हो तो हृदय रोग होता है। (गदावली 2।24)
Show comments

ज़रूर पढ़ें

अचानक बदलने वाली है इन 5 राशियों की तकदीर, ग्रहों का बड़ा संकेत

नास्त्रेदमस को टक्कर देते भारत के 7 भविष्यवक्ता, जानें चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

लिंगायत समाज के संस्थापक बसवेश्वर महाराज के बारे में 6 रोचक बातें

मांगलिक दोष और वैवाहिक जीवन: क्या वाकई यह डरावना है या सिर्फ एक भ्रांति?

करियर का चुनाव और कुंडली का दसवां भाव: ग्रहों के अनुसार चुनें सही कार्यक्षेत्र

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अप्रैल, 2026)

26 April Birthday: आपको 26 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शनिदेव की कृपा के ये गुप्त संकेत पहचानें, जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी का अद्भुत महत्व: 5 बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

अगला लेख