Hanuman Chalisa

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में धन के लिए आजमाएं 5 अचूक उपाय

Webdunia
Navratri 2023 upay 
 
वर्ष 2023 में दिन सोमवार, 19 जून 2023 से आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। मान्यतानुसार गुप्त नवरात्रि को साधना की नवरात्रि कहा जाता है। यह नवरात्रि मां देवी की शक्ति और भक्ति का पर्व होने के साथ ही एक खास तरह की पूजा और साधना का पर्व भी मानी जाती है।

अत: नवरात्रि में की गई विशेष पूजा से जीवन के समस्त संकटों, परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इस नवरात्रि में किए गए खास उपायों से जीवन में धनलाभ, तरक्की तथा खुशहाली के कई रास्त‍े खुलते हैं और अपार धन की प्राप्ति होकर दरिद्रता भी दूर होती है। 
 
बता दें कि इस नवरात्रि में मां काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और देवी कमला इन 10 महाविद्याओं की विशेष पूजा-साधना की जाती है।

आइए यहां जानते हैं इन दिनों करने योग्य 5 खास उपाय- 

1. गुप्त नवरात्रि के दिनों में अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ वस्तु लाकर देवी दुर्गा के चरणों में रखकर उसका पूजन करें और अंतिम दिन गुलाबी रेशमी वस्त्र में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। इस एक सरल उपाय मात्र से घर में आश्चर्यजनक रूप से धन आने के योग बनेंगे। 
 
2. गुप्त नवरात्रि में यदि आप घर में अखंड दीया नहीं जला पा रहे हैं तो सुबह-शाम घी अथवा तेल का दीया अवश्‍य जलाएं, साथ ही इस दीपक में 4 लौंग डालना न भूलें। 
 
3. धन प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि के समय में पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी माता को अर्पित करें।
 
4. इन दिनों में प्रतिदिन श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा और माता रानी को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं।
 
5. नवरात्रि के किसी भी दिन देवी मंदिर में लाल रंग की पताका या ध्वजा चढ़ाएं तथा मां दुर्गा को पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर अर्पित करें। धनलाभ होगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में कैसे करें देवियों की पूजा, क्या है पूजन सामग्री


Navratri 2023
ALSO READ: आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि में किन देवियों की होती है पूजा?


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

Yashoda Jayanti 2026: यशोदा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 फरवरी, 2026)

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख