Hanuman Chalisa

गोगा पंचमी 2021: कैसे की जाती है गोगा देव की पूजा, 10 बातें

Webdunia
Goga Panchami 2021
 
 
27 अगस्त को गोगा पंचमी है। प्रतिवर्ष भाद्रपद मास में यह त्योहार मनाया जाता है। गोगा पंचमी का व्रत रखने और पूजन करने से संतान और सुहाग की रक्षा होती है। सनातन संस्कृति में मान्यता है कि गोगा देव सर्पदंश से हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता है। 
 
गोगा देव की पूजा की 10 खास बातें - 
 
1. गोगा पंचमी के दिन गोगा देव का पूजन करें साथ ही नाग की मूर्ति पर भी दूध चढ़ाएं।
 
2. पंचमी के दिन जल्दी उठकर स्‍नानादि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। 
 
3. गोगा देव की पूजा के लिए दीवार की गेरू से पुताई करें। कच्चे दूध में कोयला मिलाएं और चौकोर आकृति बनाकर 5 सर्प बनाएं।
 
4. अब सर्प की आकृतियां पर कच्चा दूध, पानी चढ़ाएं और रोली व चावल अर्पित करें। 
 
5. बाजरा, आटा, घी और चीनी मिलाकर चढ़ाएं। 
 
6. अब विधि विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक करके बिल्व पत्र अर्पित करें।
 
7. शिव पूजन के बाद अधिक से अधिक 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करें। गोगा जी की कथा का वाचन करें। 
 
8. गोगा देव को खीर, चूरमा, गुलगुले आदि पकवानों का भोग लगाएं। 
 
9. मान्यता के अनुसार, नाग देवता की पूजा करने के साथ ही इस दिन जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। 
 
10. मंदिर जाकर पुजारी को यथासंभव दान-दक्षिणा दें।

ALSO READ: गोगा पंचमी पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि महत्व, कथा और उपाय

ALSO READ: गोगा पंचमी कब है, क्यों मनाई जाती है, कौन हैं गोगादेव?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

29 April Birthday: आपको 29 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Nrisingh Jayanti 2026: नृसिंह जयंती पर करें 5 विशेष कार्य तो मिलेगी शत्रुओं से मुक्ति

मंगल मेष में प्रवेश: क्या बढ़ेगी भारत की सैन्य ताकत और बंगाल में पीएम मोदी का प्रभाव?

Nrisingh Chaturdashi 2026: नृसिंह चतुर्दशी क्या है, वैशाख मास में क्यों मनाई जाती है?

अगला लेख