sawan somwar

फरवरी है खुशियों का महीना, 3 राशियों को मिलेगी Good News

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (12:34 IST)
3 zodiac signs astrology
Zodiac signs Astrology: फरवरी 2022 में पंचग्रही योग बन रहा है। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। इसी राशि में षड्ग्रही योग योग भी बन रहा है। इस माह बुधादित्य योग, जीवात्मा योग, गजकेसरी योग और लक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। ऐसे में 3 राशियां ( 3 zodiac signs) ऐसी हैं जिनके भाग्य खुल जाएंगे, अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और उन्हें कोई शुभ समाचार भी मिलने की संभावना है। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 3 राशियां।
 
 
इन 3 राशियों के लिए शुभ : उपरोक्त योग मेष राशि, वृषभ राशि और मीन राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक माना जारहा है। इस योग से आपके आर्थिक और करियर संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और उत्तम प्रगति के योग बनेंगे।
 
 
1. मेष (Aries) : मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह के ग्रह गोचर बहुत ही शुभ साबित हो सकते हैं। इसके चलते नौकरी और करियर में जबरदस्त सफलता दखने को मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार की दृष्‍टि से फरवरी का महीना शुभ साबित रहेगा।
 
2. वृषभ (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का माह करियर और रोजगार की दृष्टि से बहुत ही अच्छा साबित होगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह माह विशेष लाभ वाला सिद्ध होगा।
 
3. मीन (Pisces) : इस माह के ग्रह गोचर से आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में अचानक लाभ होने की संभावना है। आपको बस व्यर्थ के वाद-विवाद से बचकर रहना होगा वरना बेवजह मुश्किल हो सकती है। सम्पत्ति से धन लाभ की संभावना है।
 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख