Dharma Sangrah

सपने में हाथी को देखना कैसा होता है, जानिए शुभ अशुभ संकेत

Webdunia
Elephant in Dreams
हाथी गजराज, एलिफेंट... यह प्राणी सबका मन मोहता है। जब तक इसे परेशान न किया जाए यह शांत रहता है। आइए आज जानते हैं सपने में हाथी का दिखना कैसा होता है, क्या शुभ संकेत होते हैं? हाथी बुद्धिमत्ता का प्रती है और अच्छी स्मरण शक्ति व बुद्धिमानी के लिए जाना जाता है। 
 
काला हाथी
सपने में काला हाथी देखना अशुभ संकेत माना जाता है यह इस बात की तरफ संकेत करता है की आने वाले समय में आपको किसी बड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। 
पागल हाथी
पागल हाथी को सपने में देखना अशुभ माना जाता है। अचानक मुसीबतों का तूफान आ सकता है। यह सपना आपको सतर्क रहने का इशारा करता है।
सफेद हाथी
अगर आप सफ़ेद हाथियों का झुण्ड देखते हैं, तो यह अत्यंत शुभ संकेत है। यह स्वप्न आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। 
 
सपने में सफेद हाथी का बच्चा देखना अच्छा शगुन है। इसका अर्थ यह है की आपके जीवन में संतोष, सुख और शांति बनी रहेगी।


चलता हुआ हाथी 
यदि आप सपने में हाथी को चलते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है की आप अपनी समस्याओं को खुद हल कर सकते हैं। निश्चिंत रहिए, स्वयं भगवान गणेश आपकी मदद करेंगे।
हाथी के बच्चे 
सपने में हाथी के बच्चे को दौड़ते या खेलते हुए देखते हैं, तो यह स्वप्न आपके जीवन में खुशहाली और शुभ समाचार लेकर आएगा।
हाथी पर बैठे भगवान
सपने में हाथी पर बैठे किसी भगवान को देखते हैं, तो जल्द ही आपके जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि आ सकती है। 
पत्थर का हाथी 
पत्थर का हाथी स्वप्न में देखते हैं, तो एक शुभ संकेत है। संकेत यह है कि जो लोग आपको परेशान कर रहे थे, तंग कर रहे थे, आपके दुश्मन बने हुए थे। अब वे आपको तंग करना बंद कर देंगे। सहकर्मी का घंमड टूटेगा। 
सोने का हाथी
सपने में सोने का हाथी देखते हैं, तो इसका अर्थ है, अब तक आप जिन चीज़ों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, वह खत्म होने वाला है। सौभाग्य की वृद्धि होगी। 
बारिश और हाथी 
बारिश और हाथी दोनों को एक साथ सपने में देखना बहुत अच्छा माना जाता है। झमाझम धन की वर्षा हो सकती है। 
हाथी को अंडा खिलाते हुए   
हाथी एक शाकाहारी जानवर है। अगर आप अंडा खिलाते हुए देखते हैं, तो यह अशुभ है। संकेत यह है कि आप अपने जीवन में कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे भगवान प्रसन्न नहीं हैं।  
ऐरावत हाथी
समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों में से एक रत्न ऐरावत हाथी था। यदि आप ऐरावत हाथी का स्वप्न देखते हैं, तो अत्यंत शुभ संकेत है। ऐसा स्वप्न आपके जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि करता है। चारों दिशाओं से ऐश्वर्य र्लाता है। ऐरावत हाथी दिखाई दे तो यश में वृद्धि, कोई चमकदार उपलब्धि या राज्य से सम्मान प्राप्ति के शुभ संयोग बनते हैं। 

फेंगशुई और हाथी
फेंगशुई के अनुसार हाथी का संबंध इच्छाशक्ति, दीर्घायु, संतान प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता और प्रतिष्ठा से भी होता है इतना ही नहीं इसे सामर्थ्य,सफलता और सौभाग्यदायी भी माना गया है। एक साथ इतने शुभ फल देने के कारण ही घर में हाथी की मूर्ति रखना महत्वपूर्ण माना गया है।
वास्तु और हाथी 
वास्तु में कहा गया है कि घर की उत्तर दिशा में ठोस चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से घर में सुख शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इससे भगवान गणपति और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है। फेंगशुई में भी कहा गया है कि घर की उत्तर दिशा में हाथी का जोड़ा रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और धन लाभ होता है।

अन्य स्वप्न फल 
 
अगर स्वप्न देखने वाला हाथी पर सवारी करता दिखाई दे तो वैभव-वृद्धि का प्रतीक है। 
 
खड़ा हाथी देखने से किसी कार्य में बाधा आ सकती है। 
 
सपने में हाथी-हथिनी का जोड़ा दिखाई दे तो दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। 
 
गर्भवती स्त्री यदि हाथी को सपने में देखें तो भाग्यशाली संतान आगमन के योग बनते हैं।
 
सपने में मस्त झूमता हुआ हाथी देखें तो धनवृद्धि अवश्यंभावी है। 
 
अगर सपने में हाथी द्वारा हमला करने या हाथी से डर रहे हैं तो इसका मतलब आपको जीवन में आनेवाली कठिनाइयों को दूर करके आगे बढ़ना होगा।
 
सपने में अगर हाथियों के झुंड दिखाई दें तो यह सपना अपार धन वृद्धि का संकेत देता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

27 February Birthday: आपको 27 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कुंभ राशि में अंगारक योग: इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान

बुध कुंभ राशि में वक्री: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें 12 राशियों पर असर

Bhagoria Mela Dates: भगोरिया हाट 2026 कहां और कब? जानें खास बातें

अगला लेख