shiv chalisa

आप नहीं जानते होंगे किंचित दान से संबंधित यह खास जानकारी

Webdunia
किंचिद्दान :- प्रयाग में माधव की प्रसन्नता के लिए, जाने-अनजाने पापों से छुटकारा पाने के लिए हर गृहस्थ को अपनी कमाई के अनुसार कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए। इसे किंचिद्दान (किंचित दान) कहा गया है। इसका बहुत महत्व है। प्रयाग में खासतौर से माघ महीने में यह दान करने से दानकर्ता सभी पापों से मुक्त हो जाता है।

 
किंचित का मतलब है- कुछ। इस कुछ का अर्थ आठ मुट्‌ठी अन्न माना गया है। हर गृहस्थ को खुद और संभव हो, तो अपनी पत्नी, पुत्रों से यह दान कराना चाहिए। इस दान से जाने-अनजाने पाप कट जाते हैं।
 
यमराज ने यह दान किया था :- पुराण कथा के अनुसार प्रयाग में रहकर यमराज ने अनेक दान किए, उन्होंने अपनी समझ से सारे दान कर लिए तो एक ब्राह्मण उनके पास आया, उसने कहा- यमराज, आपने अनेक ब्राह्मणों को अनेक दान किए हैं। मुझे ऐसा दान चाहिए, जो आपने अभी तक नहीं किया है।

 
यमराज ने कहा- मैंने सारे दान संपन्न किए हैं। ऐसा कौन-सा दान बाकी रह गया, जिसे मैंने नहीं किया। ब्राह्मण बोला, आपने सब दान तो किया, लेकिन किंचिद्दान नहीं किया। इस दान का अर्थ है- कुछ दान! कुछ का अर्थ है आठ मुट्‌ठी अन्न। यह दान विद्वान ब्राह्मण को प्रतिदिन देना चाहिए, इस दान से माधव प्रसन्न होते हैं।
 
इस दान का मंत्र यह है-

प्रयाग निलप स्वामिन भक्त संकष्ट नाशनं।
किंचिद्दानेन में देव प्रसन्नो भव माधव॥
 
ब्राह्मण की बात सुनकर यमराज ने उसे किंचिद्दान किया, तब ब्राह्मण रूपधारी वेणीमाधव स्वयं अपने स्वरूप में यमराज के सामने प्रकट हो गए। 
 
यमराज ने उन्हें प्रणाम किया, माधव ने यमराज की इच्छा के अनुसार उन्हें प्रयाग की दक्षिण दिशा में रहने की आज्ञा दे दी।


ALSO READ: कुंभ, अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ, महाकुंभ और सिंहस्थ में क्या फर्क है, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु की अतिचारी गति मचाएगी हलचल, 2 जून तक 5 राशियों को बड़ा लाभ, 3 को झटका संभव

Phulera Dooj Upay 2026: मनोकामना पूर्ति के लिए फुलैरा दूज के 7 विशेष उपाय

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 फरवरी, 2026)

अगला लेख