Publish Date: Wed, 21 Aug 2024 (15:21 IST)
Updated Date: Wed, 21 Aug 2024 (15:34 IST)
Ghar me kale chuhe ka aana: घर में चूहा आना शुभ या अशुभ। कई घरों में चूहे होते हैं। चूहे का किसी के घर में बिल बना लेने के कई कारण होते हैं। हालांकि शकुन अपशगुन शास्त्र में इसके अलग मायने निकाले जाते हैं। इससे घर की नींव और दीवारें कमजोर होने लगती है। इससे सांप के आने की संभावना भी बढ़ जाती है इसलिए चूहों का बिल बनाना अच्छा नहीं माना जाता है। आओ जानते हैं घर में चूहों के आने का क्या है संकेत।
ALSO READ: Puja niyam : पूजा घर में दीपक किस तरह से जलाएं कि घर में हो धन की बरसात?
1. अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगे हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, तो यह इशारा करता है कि निकट भविष्य में कोई विपत्ति आने वाली है।
2. मान्यता अनुसार जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी व्याधि के अचानक होने का अंदेशा रहता है।
3. लाल किताब के अनुसार यह भी माना जाता है कि चूहे हमारे घर की शांति, समृद्धि को धीरे-धीरे कुतर कर खा जाते हैं।
4. यह भी माना जाता है कि यदि घर में काले रंग के चूहे बहुत अधिक तादाद में दिन और रात भर घूमते रहते हो तो, समझ लीजिए कि किसी रोग या शत्रु का आक्रमण होने वाला है।
6. वास्तुशास्त्र के अनुसार चूहा नकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है।
7. चूहों की मौजूदगी से घर में मौजूद लोगों की बुद्धि का भी विनाश होता है। वे जीवन में सही निर्णय नहीं ले पाते हैं।
8. यह बड़ा ही अजीब है कि चूहों का घर में होना अशुभ माना जाता है लेकिन छछूंदरें हैं तो वह शुभ है। कहते हैं कि जिस भवन में छछूंदरें घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है।