Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 (19:05 IST)
Updated Date: Mon, 22 Apr 2024 (19:09 IST)
Chaitra Purnima ke upay: चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन पूर्णिमा होने के कारण कई लोग पूर्णिमा का व्रत भी रखते हैं। यदि आपने भी व्रत रखा है या नहीं रखा है फिर भी आप अपने संकटों से मुक्ति और सुख समृद्धि के लिए इस दिन ज्योतिष के 5 अचूक उपाय कर सकते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे 5 अचूक उपाय।
1. चैत्र पूर्णिमा के दिन नदी स्नान करने के बाद किसी जरूरतमंद या गरीब को भोजन कराने से आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाता है। इसलिए हो सके तो नदी के तट पर ही किसी ब्राह्मण को भोज भी करा सकते हैं।
2. चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी के तट पर पितरों के लिए तर्पण करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। स्नान करने के बाद पीपल के वृक्ष में कच्चा दूध और गंगाजल एक साथ अर्पित करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
3. इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से हरत तरह के संकट दूर होते हैं।
4. इस भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इससे सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं और धन की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई या खीर का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है। साथ ही तिजोरी कभी खाली नहीं होत है।
5. इस दिन पति-पत्नी को एक साथ मिलकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं का अंत हो जाता है। इस दिन रात्रि के समय चंद्रमा की विधि-विधान से पूजा करने के पश्चात चंद्रमा को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद अन्न से भरे घड़े को किसी योग्य ब्राह्मण या फिर किसी गरीब जरुरतमंद को दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं मनोकामनाएं पूर्ण होती है।