Festival Posters

September Astrology | क्या आपका बर्थ डे सितंबर में है?, जानें अपनी खूबियां और कमियां

Webdunia
September Birthday
 
किसी भी साल के सितंबर महीने में अगर आपका जन्म हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप दिल के अत्यंत उदार है लेकिन एक अजीब तरह की सनक आपमें पाई जाती है। स्वयं की प्रगति के लिए आप थोड़े से स्वार्थी भी हो जाते हैं। आपके सबसे खास मित्र को भी कभी नहीं पता चल पाता है कि आपके अंदर क्या खिचड़ी पक रही है।

आपयकायक कोई उपलब्धि सामने लाकर सबको चौंका देते हैं। अपने आप से आपको इतनी मोहब्बत होती है कि कोई थोड़ा सा भी आपके विरूद्ध कुछ कह दें तो आप भड़क उठते हैं। आपमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखें।
 
गुस्से के तो आप बादशाह है लेकिन हमेशा इसी गलतफहमी में रहते हैं कि आपके जैसा विनम्र कोई दूसरा नहीं होगा। तानाशाही आपके रग-रग में समाई है। दूसरों से काम करवाना हो तो जोंक की तरह पीछे लगना भी आपसे ही सीखना चाहिए। अपने नजदीकी लोगों से आपकी भारी-भरकम अपेक्षाएं होती है। यहाँ तक कि प्यार का इजहार करने में भी आपका अहंकार हावी रहता है। आप ऊर्जा से लबालब रहते हैं।

 
धुन के इतने पक्के कि अपने काम के लिए 24 घंटे आप भूखे-प्यासे रहकर काम कर सकते हैं लेकिन बुरी आदत यही है कि आप चाहते हैं आपकी इस आदत का लोग हरदम गुणगान करें। तारीफ के इतने भूखे होते हैं कि हर समय कोई आपको स्तुति गान करने वाला चाहिए। अक्सर चाटूकार आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा ले जाते हैं। आप अपने आपको हर समय अप-टू-डेट रखते हैं। इसीलिए आपका हर काम अप-टू-द-मार्क होता है। किसी को कुछ देते हैं तो उसकी वसूली भी कर लेते हैं।

 
आपको जीवन में संघर्ष भी खूब करना पड़ता है। खासकर अगर आप करियर के मामले में बेहतरीन पोजिशन पर हैं तो हो सकता है प्यार के मामले में फिसड्डी हों, या फिर अगर प्यार आपके पास भरपूर है तो शादी का लड्डू आपकी थाली में नहीं होगा। कहने का मतलब यही कि जीवन के किसी एक क्षेत्र में आपको हमेशा खालीपन लग सकता है। आप असंतुष्ट प्राणी भी हैं।

Happy Birthday

 
हर समय आपको कुछ नया ना मिले तो आप कुंठित हो जाते हैं। सेक्स आपके जीवन में कई रूपों में आता है लेकिन आप बेचारे, पद-प्रतिष्ठा के मारे कभी उनका आनंद नहीं उठा पाते। आपमें अगर चिपकने की प्रवृत्ति थोड़ी सी कम हो जाए तो आप एक शानदार इंसान के रूप में याद किए जाएंगे। अक्सर सितंबर माह में जन्मे लोग बेहतरीन सिंगर, राइटर, एडिटर या साइंटिस्ट होते हैं।
 
सितंबर माह की लड़कियां, उफ भगवान बचाएं इनसे। स्वयं को परम ज्ञानी समझने वाली ये कन्याएं अक्सर सच्चे प्यार से वंचित रह जाती है। इधर की उधर करने में उस्ताद हैं। कोई शक नहीं कि इनमें विलक्षण प्रतिभा होती है। कोई एक खास गुण भी होता है। लेकिन अभिमान के चलते यह उस गुण की सही कद्र नहीं कर पाती हैं।

 
अपार रूप-सौंदर्य की मल्लिका होती है पर प्यार के मामले में अव्वल दर्जे की बेवकूफ होती हैं। अपना सबकुछ लूटाकर भी खुश रहती है। सच्चे प्यार को परख नहीं पाती और गलत व्यक्ति के साथ नैया डूबो लेती है। सितंबर माह में जन्मी कुछ लड़कियों का मन शीशे की तरह साफ होता है। दुनिया के छल-कपट से कोसों दूर ये मोहतरमाएं अन्याय के विरूद्ध शेरनी बन जाती है।
 
अगर इनका कहीं अफेयर चल रहा हो तो अपना किया-धरा सब भूल जाएंगी लेकिन अगले का पाई-पाई का हिसाब रखेंगी। अपने प्यार को लेकर पजेसीव भी होती हैं। जुबान कड़वी, अंदाज मीठा यही इनकी पहचान है। इन्हें सलाह है कि सच्चे दोस्त असली मोती की तरह होते हैं उन्हें सहेजना सीखें। मतलबपरस्ती से दोस्तों का कुछ दिन तक फायदा तो उठा लेंगी लेकिन संभव है एक दिन बिलकुल अकेली पड़ जाए।
 
लकी स्टोन : पन्ना और पर्ल
 
लकी नंबर : 7, 9, 3
 
लकी कलर : ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन
 
लकी डे : संडे, वेडनसडे, थर्सडे
 
उपाय 1 : पंछियों को दाना डालें,

उपाय 2 : मछलियों को घर में पालें।

ALSO READ: सितम्बर 2021 : कौन-से शुभ त्योहार आएंगे इस माह, जानिए विशेष दिवस और पर्व

ALSO READ: सितम्बर 2021 :क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

सम्बंधित जानकारी

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख