Hanuman Chalisa

वट सावित्री पूर्णिमा कब है, बरगद के पेड़ के ये उपाय आपको कर देंगे मालामाल

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (10:30 IST)
14 जून 2022 को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा, परिक्रमा और आराधना की जाती है। वट सावित्री का व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की भलाई और उनकी लम्बी उम्र के लिए रखती हैं। आओ जानते हैं बरगद क पेड़ के ऐसे उपाय जो आपको मालामाल कर देंगे। 
 
1. प्रतिदिन संध्याकाल में बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक प्रज्वलित करने से जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है। नौकरी में सफलता मिलती है।
 
2. बनते काम बिगड़ रहे हैं तो रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें और इसे किसी बहत हुई नदी में बहा दें।
 
3. कारोबार में उन्नति पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन वटवक्ष के तने पर हल्दी और केसर अर्पित करें।
 
4. नित्य संध्याकाल में विष्णुजी का ध्यान करते हुए बरगद के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर और बाहर हो रहा कलह कलेश बंद हो जाएगा। साथ ही बरगद के पेड़ पर कपूर और लोंग भी जला दें।
5. ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या और पूर्णिमा तिथि के दिन वटवृक्ष की पूजा का विधान है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन वटवृक्ष की पूजा से सौभाग्य एवं स्थायी धन और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। 
 
6. बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा कहने और सुनने से मनोकामना पूरी होती है।
 
7. यदि कोई ऊपरी हवा की बाधा की समस्या हो तो किसी जानकारी से पूछकर एक नारियल लाल कपड़े में लपेटकर पूरे घर में से घुमाते हुए बरगद पर जाकर टांग दें।
 
8. बरगद के वृक्ष के नीचे स्थापित शिवलिंग की रोज पूजा करें, सुख और समृद्धि बढ़ जाएगी।
 
9. बरगद या पीपल के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
 
10. व्यापार में उन्नति और धन समृद्धि के लिए शनिवार को बरगद के पेड़ के नीचे पान-सुपारी और एक सिक्का रख दें। 
 
11. बरगद के पेड़ पर सफेद सूत के धागे को 11 बार बांधें और जल अर्पित कर दें इससे घर की दरिद्रता का नाश होता है।
 
12. यदि कोई लंबी बीमारी से ग्रस्त हैं तो उसके तकिया के नीचे बरगद की जड़ रखें। इससे धीरे धीरे उसकी सेहत में सुधार होगा।
 
14. मंगलवार के दिन बरगद के 11 पत्तों पर हनुमान जी के सिंदूर से राम लिखकर घर में स्थापित करें ऐसा करने से लाभ होगा।
 
15. बरगद के पेड़ की टहनी घर में रखने से  घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही बरगद की टहनी को कार्यलय में भी रख सकते हैं वहां भी इससे लाभ मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Weekly Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 13-19 अप्रैल 2026: जानिए आपका लकी नंबर क्या कहता है?

बुध का मीन राशि में प्रवेश: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकता है खतरा, रहें सतर्क

अगले 7 साल की डराने वाली भविष्यवाणी! क्या आने वाला है बड़ा संकट?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अप्रैल, 2026)

11 April Birthday: आपको 11 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख