01 दिसंबर 2024 को सुबह एक ही समय नजर आएंगे चांद और सूरज

WD Feature Desk
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (17:00 IST)
इंदौर। यह अद्भुत खगोलीय घटना इंदौर वासियों के लिए बहुत उत्सुकता भरी है। भारत सरकार के मौसम विभाग के अंतर्गत आने वाले खगोल विज्ञान केंद्र द्वारा बताया गया है कि इंदौर में सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर चंद्रमा के साथ ही सूर्य का उदय होगा। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा संभवतः पहली बार होने जा रहा है। यह घटना इंदौर में उत्साह बढ़ाने वाली है।ALSO READ: शनि प्रकोप से मुक्ति के लिए उपाय

खगोल केंद्र द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक आज सुबह सूर्योदय 6.49 बजे हुआ, जबकि चंद्रोदय इससे पहले सुबह 5.53 पर हुआ, वहीं आज शाम को सूर्यास्त 5.41 बजे होगा, जबकि इससे पहले 4.50 बजे ही चंद्रमा अस्त हो जाएगा। अमावस के बाद पूर्णिमा के बीच चंद्रोदय का समय लगातार बढ़ता जाएगा और पूर्णिमा के बाद यह फिर घटने लगेगा।

आशीष सिन्हा, सहायक वैज्ञानिक, मौसम केंद्र इंदौर ने बताया कि अमावस्या पर अकसर सुबह सूर्य और चांद के उगने और शाम को ढलने का समय एक जैसा होता है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में होता है। लेकिन कल यह बिलकुल एक ही समय पर होने जा रहा है, जो संभवत पहली बार होगा। यह जानकारी खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता द्वारा जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में स्थित खगोल विज्ञान केंद्र (पोजिशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर) द्वारा देश के हर शहर में रोजाना होने वाले सूर्य और चंद्र उदय और अस्त होने के समय की जानकारी जारी की जाती है। भारत सरकार का कैलेंडर भी इसी जानकारी के आधार पर तैयार किया जाता है। इसी खगोल विज्ञान केंद्र द्वारा रोजाना की तरह इंदौर में कल यानी 1 दिसंबर को सूर्योदय और चंद्रोदय का समय घोषित किया है। जिसे इंदौर विमानतल स्थित मौसम केंद्र द्वारा प्रसारित भी किया गया है। इसके मुताबिक कल सुबह ठीक 6.50 बजे सूर्योदय और चंद्रोदय होगा।ALSO READ: lunar eclipse 2025: वर्ष 2025 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां नजर आएगा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

अगला लेख
More