Hanuman Chalisa

आषाढ़ मास के प्रमुख तीज-त्योहार : देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा होगी खास

Webdunia
रविवार, 23 जून 2019 (15:23 IST)
हिन्दी पंचांग का नया माह आषाढ़ मंगलवार, 18 जून से शुरू हो गया है। ये माह 16 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद सावन माह शुरू हो जाएगा।
 
जानिए आषाढ़ मास में कब कौन सी विशेष तिथियां आएंगी
 
अमावस्या - मंगलवार, 2 जुलाई को हलहारिणी अमावस्या है। इस तिथि पर पितर देवताओं के लिए विशेष धूप-ध्यान करना चाहिए। इसी तिथि पर सूर्य ग्रहण भी होगा, लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। सूर्य ग्रहण अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
 
विनायकी चतुर्थी व्रत - शनिवार, 6 जुलाई को गणेशजी के लिए व्रत रखने की तिथि विनायकी चतुर्थी है।
 
देवशयनी एकादशी - शुक्रवार 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस संबंध में मान्यता है कि इस तिथि से भगवान विष्णु शयन करते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएंगे।
 
गुरु पूर्णिमा - मंगलवार, 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी होगा। चंद्र ग्रहण रात 1.30 बजे के बाद शुरू होगा और मोक्ष 4.30 बजे। इसी तिथि पर आषाढ़ मास खत्म हो जाएगा।

गणेश चतुर्थी व्रत - गुरुवार, 20 जुलाई को गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा। इस तिथि पर व्रत रखा जाता है और चंद्र दर्शन के बाद गणेश पूजा की जाती है।
 
योगिनी एकादशी - शुक्रवार, 28 जुलाई को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22–26 June 2026: 22 से 28 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

बुध का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों की बंद किस्मत खुलेगी, सफलता और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

अगला लेख