Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल ने बदल लिया है अपना घर, 3 राशियों में बन रहा है योग नीचभंग

Advertiesment
मंगल का कर्क राशि में आगमन
साहस और शक्ति और पराक्रम का कारक माने जाने वाला मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। इससे मेष, सिंह, धनु इन 3 राशियों में नीचभंग राजयोग बनेगा। इससे इन राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
 
मंगल जातकों की कुंडली में साहस और पराक्रम की शक्ति प्रदान करता है। यह मेष एवं वृश्चिक राशि का स्वामी है। साथ ही रक्त संबंधी बीमारियों का भी प्रतिनिधि है। मंगल ग्रह 22 जून को रात्रि 11 बजकर 21 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि नीच में गोचर कर रहे हैं। यह 9 अगस्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। 
 
कर्क राशि में मंगल और बुध साथ-साथ गोचर कर रहे हैं । मंगल अपनी नीच राशि में 18 माह बाद आता है। इस बार यह नीच राशि में 47 दिन 5 घंटे 11 मिनट तक रहेंगे। इस कारण आंधी, तूफान के साथ साथ जातकों में क्रोध और अहंकार देखने को मिलेगा। वहीं विशेषतः मंगल शनि द्वारा चार राशियों में नीच भंग राजयोग भी बनेगा, आइए जानें अन्य राशियों पर प्रभाव... 
 
 
मेष- मिले जुले परिणाम मिलेंगे।
 
वृषभ- संकल्प शक्ति में इजाफा होगा।
 
मिथुन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
 
कर्क- राशि सेहत में गिरावट
 
सिंह -खर्चों में वृद्धि।
 
कन्या- लाभ मिलेगा।
 
तुला- वाद विवादों को टालें।
 
वृश्चिक- भाई बहन से संबंध बिगड़ सकते हैं।
 
धनु- चुनौतियों से सफलता मिलेगी।
 
मकर- जीवन साथी से मधुर संबंध।
 
कुंभ- कार्य क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा होगा।
 
मीन- आमदनी में वृद्धि होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुध ने बदली है राशि, क्या बदल जाएगी आपकी जिंदगी