Daily Horoscope
✕

आषाढ़ मास में कब कब है विवाह मुहूर्त

Webdunia
वर्ष 2022 में 15 जून, दिन बुधवार से आषाढ़ मास (Ashadh 2022) प्रारंभ हो गया है। आषाढ़ मास के अंतर्गत आने वाली देवशयनी एकादशी से 4 माह के लिए भगवान श्रीविष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे और आगामी 4 माह के लिए शुभ विवाह और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। 
 
वैसे भी आषाढ़ माह में बरसात के कारण कम शादियां होने की संभावना रहती हैं, क्योंकि अधिकांश लोग बारिश में विवाह करना नहीं चाहते। इस बार 10 जुलाई, रविवार से देवशयनी एकादशी और चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है। मान्यतानुसार हरिशयनी एकादशी से 4 माह के लिए भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करने चले जाते हैं और दीपावली पश्चात देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। अत: इन माहों में मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।

 
उसके पहले ही 8 जुलाई 2022 को भड़ली नवमी की सबसे शुभ तिथि पड़ रही है, जो कि देवशयनी एकादशी के ठीक पहले आने के कारण इस दिन अधिक विवाह संपन्न हो सकेंगे। ज्ञात हो कि हिन्दू धर्मशास्त्रों में भड़ली नवमी तिथि को शादी विवाह और मांगलिक कामों के लिए एक अबूझ तिथि माना जाता है, अत: इस दिन कोई भी मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। 
 
आइए जानते हैं इस आषाढ़ माह में कौन-कौन से शुभ विवाह के मुहूर्त हैं, जिन पर शादी के इच्छुक युवक-युवतियां अपना जीवनसाथी चुनकर जीवन में अपार खुशियां प्राप्त कर सकते हैं- 
 
जानिए यहां विवाह की शुभ तारीखें... 
 
जून 2022 शुभ विवाह मुहूर्त-June Marriage Muhurt
दिनांक- 17, 23 और 24 जून
 
जुलाई 2022 शुभ विवाह मुहूर्त-July Marriage Muhurta
दिनांक- 04, 06, 07, 08 और 09 जुलाई। 
 
ज्ञात हो कि 10 जुलाई 2022 से यानी श्रीविष्णु के शयनकाल से देवउठनी एकादशी तक सभी शुभ मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। 

Vivah Muhurt 2022
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख