Hanuman Chalisa

'चोर' पंचक के अशुभ समय को शुभता में बदल देंगे ये खास उपाय, अवश्‍य पढ़ें...

Webdunia
शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 से पंचक शुरू हो गया है, जो 24 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा की सुबह लगभग 09.39 तक जारी रहेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक 'चोर' पंचक कहलाता है। ज्ञात हो कि ज्योतिष में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। इस समय किए गए कार्य अशुभ और हानिकारक फल देते हैं, ऐसा माना जाता हैं। अत: इस नक्षत्र का योग अशुभ माना जाता है। 
 
पंचक काल के इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है, इसीलिए पंचक के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य करने से बचना चाहिए। अत: इस पंचक में यात्रा करना, लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के बड़े सौदे भी नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे धन हानि हो सकती है।
 
पंचक काल के दौरान अगर आप कुछ विशेष काम करना चाहते हैं तो निम्न उपायों को करने के बाद आप अपना कार्य कर सकते हैं। आजमाएं ये उपाय...
 
* अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है तब लकड़ी का सामान खरीदना जरूरी हो तो गायत्री हवन करवा कर लकड़ी का फर्नीचर, पलंग तथा अन्य वस्तुएं की खरीदारी कर सकते हैं।
 
* अगर किसी कारणवश पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना ही पड़ें तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा शुरू करें।
 
* किसी रिश्तेदारी में शव दहन का समय हो या घर में अचानक किसी की मृत्यु हो गई हो तो पंचक होने के कारण शव दहन के समय 5 अलग पुतले बनाकर उन्हें अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दाह संस्कार करें। 
 
* अगर इन दिनों घर के मकान की छत डलवाना जरूरी हो तो पहले मजदूरों को मिठाई खिलाएं, उसके उपरांत ही छत डलवाने का कार्य शुरू करें। 
 
* पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो पंचमुखी दीपक (आटे से निर्मित, तेल से भरकर) शिवजी के मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें। इस तरह के उपाय करने से आप आनेवाले संकटों से बच सकते हैं तथा पंचक में मिलने वाले अशुभ फलों में कमी आती है।

ALSO READ: 22 से 28 अक्टूबर 2018 : साप्ताहिक भविष्‍यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Guru Pushya Yog 2026: 'गुरु-पुष्य अमृत योग' आज, जानें महत्व, पूजा विधि और 4 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

अगला लेख