Shani in kumbha: शश राजयोग बनाकर शनिदेव दे रहे हैं इन 6 राशियों को धन, सुख और शांति
Shash rajyog: शनि का शश राजयोग 6 राशियों के लिए वर्ष 2025 तक रहेगा शुभ
Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 (18:02 IST)
Updated Date: Wed, 20 Nov 2024 (10:57 IST)
शनि का शश राजयोग, 6 राशियों के लिए शुभ
29 मार्च 2025 तक 6 राशियों पर रहेगा शनि का आशीर्वाद
शनि के कुंभ राशि में होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
1. वृषभ राशि : आपको अचानक से धनलाभ होगा। सुख-सुविधा और मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से सभी क्षेत्र में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल होंगे।
2. तुला राशि : इस योग के चलते आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा है तो पदोन्नति के प्रबल योग है। आपके वेतन में भी वृद्धि होने के आसार हैं। करियर में सफलता के योग बढ़ गए हैं। व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
3. सिंह राशि : शश योग से आपके आर्थिक हालात में सुधार होकर आय में बढ़ोतरी होगी। पहले से बनाकर रखी गई योजना सफल होगी। प्रॉपर्टी खरीदी के योग बनेंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
4. धनु राशि : आपकी राशि के लिए भले ही यह समय काफी संघर्ष भरा रहा है लेकिन उसके बावजूद आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, अब वे सब समाप्त हो जाएंगी। व्यापार में भी रुकावट दूर होगी। हालांकि, आप अपनी संतान को लेकर थोड़ी चिंता में आ सकते हैं लेकिन सब ठीक हो जाएगा।
5. मकर राशि : इस समय अवधि में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्यों से वरिष्ठजन काफी प्रसन्न होंगे। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो अब आपको मनचाहा मुनाफा मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
6. कुंभ राशि : शश योग से आपकी राशि को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक हालात में सुधार होगा। परिवार में खुशियां रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल होगी।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें