Dharma Sangrah

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वृश्चिक राशि वाले रचनात्मक विचार वाले होते हैं। आप अपने जीवन को लेकर सजग रहते हैं। आप बहुत ही कोमल और संवेदनशील होते हैं। यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। गुरु गोचर आपके लिए उन्नतिशील होकर भाग्यशाली रहेगा। यह साल आपके लिए सक्सेसफुल रहेगा।


इस साल आपको किसी न किसी कारण से यात्रा करना पड़ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपकी राशि वाले स्पष्ट वक्ता होने से दुश्मन भी बना लेते हैं। ऐसी परिस्थिति में यही होगा कि आप शांतिपूर्वक सोचें, फिर कोई कदम उठाएं। इससे निश्चित तौर पर आप सही दिशा में अग्रसर होंगे।

गुरु का लग्न से भ्रमण आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करेगा। आप में नई ऊर्जा का संचार भी होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य के भी साथ देने से अनुकूलता रहेगी।

 
इस वर्ष आपके करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
वर्षारंभ में आप कार्य में व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस की दृष्टि से आप बाहर गांव की यात्रा कर सकते हैं। अपने कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने के प्रति आप संकल्पबद्ध रहेंगे और यही बात आपको अन्य कर्मियों से जुदा करेगी। इस वर्ष व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साझेदारी में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य बाद आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकती है। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे।

 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
वर्ष के आरंभ में आप आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है। शेयर बाजार और मित्रों से आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके पास रुका हुआ धन वापस आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप अपना पिछला उधार चुकाएंगे। व्यवसाय में निवेश से फायदा होगा। गुरु के धनु में जाने पर आर्थिक लाभ में वृद्धि के साथ बचत के योग भी रहेंगे। इसके अलावा शासकीय योजना और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।

 
इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?
 
इस वर्ष छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के आसार दुगने होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र भी अनुकूल सफलता पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र भी इस अवधि में लाभान्वित होंगे। इस वर्ष आपको अपनी मनपसंद के शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इसके लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। उच्च शिक्षा पाने हेतु आप विदेश भी जा सकते हैं। मैनेजमेंट, रिसर्च, लॉ, आयुर्वेद एवं फाइन आर्ट की शिक्षा ले रहे जातकों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। वहीं जो छात्र कॉम्पिटिशन आदि की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे फल प्राप्त होंगे।
 
 
 
आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन के प्रति अधिक सजग रहेंगे। हालांकि परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की भी आशंका है। साल की शुरुआत में संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। उनके प्रति जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपके जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ रहेंगे। घर में महिलाओं के साथ भी तनाव होने की संभावना है। अपने मतभेदों को दूर करें और परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार को अपनाएं। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। परिजनों के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं।

 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष मिला-जुला रहने की संभावना है। स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक व्यायाम व योगाभ्यास पर ध्यान देना होगा। वर्ष की शुरुआत में आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाद में तनाव की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आपको कामकाज का दबाव रह सकता है। पेट और रक्त से संबंधित विकार होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह अवश्य लें और सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। अपने खान-पान पर भी ध्यान दें। मसालेदार और अधिक मात्रा में तेलयुक्त भोज्य से परहेज करें।

ALSO READ: धनु 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sun Transit 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य, 12 राशियों के लिए क्या बदलेगा?

Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल

2 अप्रैल 2026 से मंगल मचाएगा तबाही, 3 राशियों के लोगों को कोई नहीं रोक पाएगा

अगला लेख